फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CGBSE CG Board Result 2025: How Did Students Perform in Class 10th and 12th? Check Pass Percentage and Toppers

CGBSE CG Board Result 2025: कैसा रहा इस साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? जानें कितने छात्र-छात्राएं हुए सफल

Wed, 07 May 2025 05:48 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 07 May 2025 05:48 PM IST
सार

CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। आइए जानते है इस साल छतीसगढ़ बोर्ड के नतीजों में किसका प्रदर्शन कैसा रहा, 10वीं और 12वीं में किसने टॉप किया और दोनों कक्षाओं का पास प्रतिशत कितना रहा...

यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन
CGBSE CG Board Result 2025: How Did Students Perform in Class 10th and 12th? Check Pass Percentage and Toppers
CG Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 7 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव राय ने दोपहर 3 बजे इन नतीजों की घोषणा की। छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर की मदद से छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स...
विज्ञापन


आइए जानते है इस साल छतीसगढ़ बोर्ड के नतीजों में किसका प्रदर्शन कैसा रहा, 10वीं और 12वीं में किसने टॉप किया और दोनों कक्षाओं का पास प्रतिशत कितना रहा...
विज्ञापन

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) की परीक्षा में कुल 3,23,094 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 1,45,141 लड़के और 1,77,953 लड़कियां थीं। कुल 2,24,913 छात्र सफल घोषित किए गए। इस प्रकार, 10वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 76.53% रहा। लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80.70% का पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 71.39% दर्ज हुआ।

वहीं, हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा में कुल 2,38,626 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 1,10,084 लड़के और 1,37,442 लड़कियां थीं। इनमें से 1,94,906 छात्र सफल घोषित किए गए, जिससे ओवरऑल पास प्रतिशत 81.87% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% रहा जबकि लड़कों का प्रतिशत 78.07% रहा। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें:- CG Board Toppers List: 10वीं में इशिका और नमन, तो बारहवीं में अखिल ने किया टॉप; यहां देखें पूरी मेधावी सूची

छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2025

रैंक कक्षा 10वीं के टॉपर अंक / प्रतिशत कक्षा 12वीं के टॉपर अंक / प्रतिशत
1 इशिका बाला (कांकेर), नमन कुमार खुंटिया (जशपुर) 595 अंक (99.17%) अखिल सेन (कांकेर) 491 अंक (98.20%)
2 लिव्यांश देवांगन (बलौदाबाजार) 594 अंक (99.00%) श्रुति मंगतानी (महेंद्रगढ़) 487 अंक (97.40%)
3 रिया केवट (बालोद), हेमलता पटेल (रायगढ़), टिपेश प्रसाद यादव 593 अंक (98.83%) वैशाली साहू (बेमेतरा) 486 अंक (97.20%)

CGBSE Result: ऐसे देखें सीजी बोर्ड रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'Student Corner' सेक्शन में जाएं और 'परीक्षा परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 'हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024' या 'हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024' में से अपनी कक्षा के अनुसार विकल्प चुनें।
  • 'मुख्य परीक्षा' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed