फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chhattisgarh Cg Board Topper List 2025 Check Cgbse Class 10th 12th Merit List And Toppers Name

CG Board Toppers List: 10वीं में इशिका और नमन, तो बारहवीं में अखिल ने किया टॉप; यहां देखें पूरी मेधावी सूची

Wed, 07 May 2025 04:27 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 07 May 2025 04:27 PM IST
सार

CG Board 2025 Topper: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने आज (7 मई) कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां देखें दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट...

यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन
Chhattisgarh Cg Board Topper List 2025 Check Cgbse Class 10th 12th Merit List And Toppers Name
छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CG Board Topper List 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज (7 मई 2025) कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव राय ने आधिकारिक रूप से सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा की। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ दोनों कक्षाओं के टॉपर लिस्ट, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि विवरण भी जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन

लड़कियों ने नतीजों में मारी बाजी

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में इस वर्ष भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं में कुल 1,94,906 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 87% विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इस परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.07% रहा।

विज्ञापन


वहीं, हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2025 में कुल 2,45,913 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 76.53% रहा। इसमें लड़कियों ने 80.70% और लड़कों ने 71.39% के पास प्रतिशत के साथ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

CG Board Topper 2025: 10वीं में इशिका-नमन, 12वीं अखिल सेन ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणामों में इशिका बाला और नमन कुमार खूंटिया ने संयुक्त रूप से 99.17% अंक प्राप्त कर कक्षा 10वीं में टॉप किया, जबकि कक्षा 12वीं में अखिल सेन ने 98.20% अंक हासिल करके पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई।
 
कक्षा टॉपर का नाम जिला प्राप्त अंक (%)
10वीं इशिका बाला, नमन कुमार खूंटिया (संयुक्त टॉपर) कांकेर, जशपुर 99.17%
12वीं अखिल सेन कांकेर 98.20%

Chhattisgarh Cg Board Topper List 2025 Check Cgbse Class 10th 12th Merit List And Toppers Name
CG Board 10th Topper 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

CG Board Class 10th Topper 2025: 10वीं में ईशिका और नमन संयुक्त टॉपर

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में इस वर्ष इशिका बाला (कांकेर) और नमन कुमार खुटिया (जशपुर) ने 595 अंक यानी 99.17% प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर बलौदाबाजार के लिव्यांश देवांगन रहे, जिन्होंने 594 अंक (99.00%) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर रिया केवट (बालोद) और हेमलता पटेल (रायगढ़) ने 593 अंक (98.83%) के साथ स्थान बनाया। चौथे स्थान पर बेमेतरा के अविनाश कुमार साहू और कबीरधाम के जयंती जायसवाल ने 592 अंक (98.67%) हासिल किए। वहीं, पांचवें स्थान पर सक्ती जिले की कालिंदी पटेल और मेघा चंद्रा ने 591 अंक (98.50%) प्राप्त कर टॉपर्स सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।
 
रैंक टॉपर का नाम अंक / प्रतिशत जिला
1 इशिका बाला, नमन कुमार खुटिया 595 / 99.17% कांकेर, जशपुर
2 लिव्यांश देवांगन 594 / 99.00% बलौदाबाजार
3 रिया केवट, हेमलता पटेल 593 / 98.83% बालोद, रायगढ़
4 अविनाश कुमार साहू, जयंती जायसवाल 592 / 98.67% बेमेतरा, कबीरधाम
5 कालिंदी पटेल, मेघा चंद्रा 591 / 98.50% सक्ती
6 कंचन बाला गेंद्रे, सौरभ 590 / 98.33% बलौदाबाजार, धमतरी
7 भावना साहू, सिया साहू 589 / 98.17% बालोद, बेमेतरा
8 योगांत देशमुख, साक्षी अग्रवाल 588 / 98.00% बालोद, बलौदाबाजार
9 ध्रुव साहू, समीर साहू 587 / 97.83% बालोद, धमतरी
10 भूमिका साहू, हिरमानी वर्मा 586 / 97.67% बालोद, बेमेतरा

 

Chhattisgarh Cg Board Topper List 2025 Check Cgbse Class 10th 12th Merit List And Toppers Name
CG Board 12th Topper 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

CG Board Class 12th Topper 2025: बारहवीं में अखिल सेन ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के टॉपर्स में अखिल सेन ने 98.20% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया हैं। श्रुति मंगथानी ने 97.40% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वैशाली साहू ने 97.20% अंक हासिल किए। हिमेश कुमार यादव और लुभी साहू दोनों ने 97% अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा, निशा इक्का और पल्लवी वर्मा ने 96.80% अंक प्राप्त किए।
रैंक टॉपर का नाम अंक (%)
1 अखिल सेन (कांकेर) 98.20%
2 श्रुति मंगतानी (महेंद्रगढ़) 97.40%
3 वैशाली साहू (बेमेतरा) 97.20%
4 हिमेश कुमार यादव (बलौदा बाजार), लुभी साहू (बलौदा बाजार) 97%
5 निशा एक्का (जशपुर), पल्लवी वर्मा (रायपुर) 96.80%
6 कृतिका यादव (रायगढ़) 96.60%
7 धनेष्वरी यादव (रायपुर), रुचिका साहू (रायपुर) 96.40%
8 तरंग अग्रवाल (रायगढ़), सौम्या अग्रवाल (सक्ती) 96.20%
9 कृति यादव (रायपुर), कृष्ण पंचवाणी (रायपुर), रुचि कल्याणी (रायपुर), खुशी देवांगन (जांजगीर) 96%
10 ग्रेसी साहू(बालोद), ऋतु साहू (बेमेतरा), भूमिका देवांगन (रायपुर) 95.80%

पिछले साल रीचेकिंग के बाद बदली थी मेरिट लिस्ट

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) की रीटोटलिंग और रीचेकिंग के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट में बदलाव हुआ था। संशोधित सूची में कुछ नए नामों को जगह मिली थी। 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में छात्रों की संख्या 59 से बढ़कर 73 हो गई थी यानी 14 नए छात्र शामिल हुए थे। वहीं 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में विद्यार्थियों की संख्या 20 से बढ़कर 23 हो गई थी, जिसमें 3 नए छात्रों को स्थान मिला था।

2024 में दोनों कक्षाओं में लड़कियां रही अव्वल 

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजों में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं की टॉपर जशपुर की सिमरन शब्बा रहीं, जिन्होंने 600 में से 597 अंक यानी 99.50% प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर गारियाबंद की होनिसा रहीं, जिन्होंने 98.83% अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर श्रेयांश कुमार यादव रहे, जिन्हें 98.33% अंक मिले। चौथे स्थान पर क्रमशः राहुल (98.17%), डॉली साहू, अंशिका और अर्पिता रहे। जबकि कक्षा 12वीं में सरायपाली की महक अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटर में महक अग्रवाल ने 97.40 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। वहीं कोपल ने दूसरे स्थान पर रहीं, उन्होंने 97.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

CGBSE 10th 12th Result Check: ऐसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'Student Corner' सेक्शन में जाएं और 'परीक्षा परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 'हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024' या 'हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024' में से अपनी कक्षा के अनुसार विकल्प चुनें।
  • 'मुख्य परीक्षा' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed