{"_id":"652653669163d49a210f0a1d","slug":"cgbse-10th-12th-exams-2024-registration-begins-at-cgbse-nic-in-check-important-dates-here-2023-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CGBSE 10th-12th Exams 2024: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, सिर्फ इन छात्रों को भरना है फॉर्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CGBSE 10th-12th Exams 2024: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, सिर्फ इन छात्रों को भरना है फॉर्म
Wed, 11 Oct 2023 01:18 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:18 PM IST
सार
CGBSE 10th, 12th Exams 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं, 12वीं परीक्षा 2024 के लिए स्व-अध्ययन (Self-Study) उम्मीदवारों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। इस संबंध में अधिक जानकारी नीचे बताई गई है।
विज्ञापन
CGBSE Board exams 2024
- फोटो : i stock
विस्तार
CGBSE 10th, 12th Exams 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) ने सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा 2024 के लिए स्व-अध्ययन (Self-Study) उम्मीदवारों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in जाकर पर छत्तीसगढ़ कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
31 अक्तूबर है अंतिम तिथि
सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ राज्य बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है, जबकि विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण 1 नवंबर से शुरू होगा। बोर्ड छात्रों को विशेष विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करने का एक और मौका भी प्रदान करेगा जो 16 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां
सीजीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
- सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ 10 अक्तूबर 2023 से 31 अक्तूबर 2023 तक।
- विलंब शुल्क के साथ 1 नवंबर 2023 से 15 नवंबर 2023 तक।
- विशेष विलंब शुल्क के साथ 16 नवंबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक।
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X