फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CET for various courses postponed

कोरोना वायरस की वजह से कर्नाटक सीईटी की परीक्षा भी स्थगित

Mon, 30 Mar 2020 11:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 30 Mar 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
CET for various courses postponed
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की वजह से 22 एवं 23 अप्रैल को होने वाली कर्नाटक सीईटी की परीक्षा स्थगित हो गई है। उप-मुख्यमंत्री डॉ सीएन अश्वथ नारायण ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा की आगामी तारीख के बारे में अप्रैल के तीसरे महीने में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। ऐसे में कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख बढ़ा दी गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा सूबे के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद की जाएगी।
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से कर्नाटक में एसएसएलसी की परीक्षा भी स्थगित हो गई है। कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए होता है। इस परीक्षा को कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण कराता है। इस साल यह परीक्षा 22-23 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हुई थी। इससे पहले कोरोना वायरस की वजह से जेईई और नीट की परीक्षाएं भी स्थगित हो चुकी हैं। इसके अलावा, यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख  भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed