फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   central trade union write letter to MHRD to postponed jee main exam on 6 january due to strike 

JEE MAIN 2020 : परीक्षा पर संकट! कार्यक्रम में हो सकता है बदलाव

Wed, 25 Dec 2019 04:42 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 25 Dec 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
central trade union write letter to MHRD to postponed jee main exam on 6 january due to strike 
जेईई मेन - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मानव संसाधन विकास मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) को टालने का अनुरोध किया है। सभी ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर आठ जनवरी को होने वाली जेईई परीक्षा को टालने का अनुरोध किया है। इंजीनियरिंग और मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अखिल भारतीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा 6-10 जनवरी को होनी है। 

विज्ञापन


दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 30 सितंबर को श्रमिकों की मांगों को लेकर सरकार की कथित नाकामी पर आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। सीटीयू ने मंत्री को एक पत्र में कहा है कि प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए सामान्य यातायात गतिविधि बाधित हो सकती है क्योंकि परिवहन क्षेत्र के कर्मचारी भी इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे आठ जनवरी को परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को आवाजाही में दिक्कतें हो सकती है। पत्र में कहा गया है कि हम आपसे मामले में दखल देने का अनुरोध करते हैं ताकि आठ जनवरी को होने वाली परीक्षा किसी अन्य तारीख तक टाल दी जाए ताकि छात्रों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश नहीं, भारत में इन देशों से आते हैं सबसे ज्यादा शरणार्थी


क्या है जईई परीक्षा ?

देश के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination - JEE) का आयोजन किया जाता है। इस बार भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन जनवरी 2020 (JEE Main January 2020) में होने जा रही है। इसके लिए एडमिट कार्ड  06 दिसंबर को जारी कर दिए गए हैं।

यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) द्वारा आयोजित की जाती है। शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2020 के पहले संस्करण का आयोजन 6 जनवरी 2020 से लेकर 11 जनवरी 2020 तक किया जाएगा। ये परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 

ये भी पढ़ें:  CTET 2019: उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने का आज है अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed