फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   central government will continue National Means cum Merit scholarship scheme for next five years

छात्रों को तोहफा: सरकार ने इस स्कॉलरशिप की अवधि पांच साल के लिए बढ़ाई, इन विद्यार्थियों को होगा फायदा

Sun, 20 Feb 2022 07:01 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 07:01 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया की इस छात्रवृत्ति के माध्यम से अगले पांच वर्षों में 14.76 लाख छात्रों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
central government will continue National Means cum Merit scholarship scheme for next five years
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्र सरकार ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलशिप योजना (National Means Cum-Merit Scholarship Scheme) को आगामी पांच वर्षों तक के लिए जारी रखने का फैसला किया है। सरकार ने इसके लिए कुल 1827 करोड़ रुपये राशि खर्च करने का लक्ष्य रखा है। इस छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को 12 हजार रुपये की सालाना आर्थिक मदद दी जाएगी।  

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
इस स्कॉलशिप योजना को आगे बढ़ाने की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है। उन्होंने बताया कि कक्षा आठवीं के बाद छात्रों की पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करने के लिए और उनकी माध्यमिक शिक्षा को जारी रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने  नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलशिप योजना को 5 सालों तक जारी रखने का फैसला किया है। इसके लिए 1827 करोड़ रुपये की राशि की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन




लाखों छात्र हो चुके लाभान्वित
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया की इस छात्रवृत्ति के माध्यम से अगले पांच वर्षों में 14.76 लाख छात्रों को आर्थिक मदद दी जाएगी। साल 2008-09 में इस छात्रवृत्ति के शुरू होने से लेकर अब तक कुल 22 लाख गरीब छात्रों को आर्थिक मदद दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे होता है चयन?
इस छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का चयन क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित कराई गई परीक्षा के आधार पर किया जाता है। परीक्षा में सफल छात्रों को कक्षा नवीं से लेकर कक्षा 12वीं तक छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक मदद दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed