फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   central government take action against coaching center

कोचिंग सेंटर के खिलाफ केंद्र सरकार उठाएगी सख्त कदम, पैरेंट्स को मिलेगी राहत

Sat, 07 Jul 2018 11:27 AM IST
सीमा शर्मा
सीमा शर्मा Updated Sat, 07 Jul 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
central government take action against coaching center

इंजीनियरिंग और मेडिकल में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में जल्द ही बड़ा बदलाव होना वाला है। दरअसल केंद्र सरकार इन परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले कोचिंग सेंटरों की मनमानी पर रोक लगाने और अभिभावकों को लाखों रुपये की फीस के बोझ से बचाने के लिए योजना तैयार कर रही है।  

विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सरकार के पास अभिभावकों ने शिकायत दी है कि आईआईटी व मेडिकल प्रोग्राम में दाखिले की चाह में वे अपने बच्चों को लाखों रुपये की फीस देकर कोचिंग सेंटर में दाखिला दिलवाते हैं। आईआईटी और मेडिकल में दाखिले की तैयारी आठवीं कक्षा से शुरू हो जाती है। आठवीं से 12वीं कक्षा तक अभिभावक स्कूल के साथ-साथ कोचिंग सेंटर की फीस देते हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है। अधिकारी के  मुताबिक, जेईई मेन, जेईई एडवांस और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का पैटर्न बेहद जटिल हो गया है, जिसे आम छात्र स्वयं पढ़ाई करके पास नहीं कर पाते हैं। इसी के चलते इन प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन

central government take action against coaching center

एक्सट्रा क्लास संग टीचरों को खास ट्रेनिंग  
स्कूलों में आठवीं से 12 वीं कक्षा के दौरान छात्रों को एक्सट्रा क्लासेस और शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सरकारी स्कूलों पर खास फोकस रहेगा, ताकि आम परिवारों के छात्र आगे बढ़ सकें। इसके अलावा आईआईटी प्रबंधन आईआईटी पाल योजना को स्कूलों व शिक्षकों से जोडने का काम करेगा। प्रश्न पत्र में किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान शामिल किया जाएगा। प्रश्न पत्र तैयार करने के दौरान आईआईटी और मेडिकल विशेषज्ञों की टीम के साथ स्कूली शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। प्रश्नपत्र में सवाल विषय से संबंधित 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम से ही पूछे जाएंगे।

central government take action against coaching center
कोचिंग सेंटर की मनमानी से अभिभावकों को दिलाएंगे निजात  
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि सरकार के पास बड़े पैमाने पर अभिभावकों की इस प्रकार की शिकायत मिली है। उनकी शिकायत थी कि मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिले के लिए बच्चों को आठवीं कक्षा से ही कोचिंग सेंटर में दाखिला दिलवाना जरूरी हो जाता है, क्योंकि प्रश्नपत्र के आधार पर पढ़ायी कोचिंग सेंटर ही करवा पाते हैं। इसलिए इस पूरी प्रक्रिया में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed