{"_id":"5de8870e8ebc3e54b7676385","slug":"central-government-hiked-phd-fellowship-by-10-to-25-percent-know-new-fellowship-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार का तोहफा, 25 फीसदी बढ़ गई फेलोशिप","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केंद्र सरकार का तोहफा, 25 फीसदी बढ़ गई फेलोशिप
Thu, 05 Dec 2019 09:56 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Thu, 05 Dec 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप पीएचडी (PhD - Doctorate of Philosophy) कर रहे हैं, या करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने पीएचडी करने वालों की फेलोशिप 10 से 25 फीसदी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
नेशनल डॉक्टोरल फेलोशिप (NDF - National Doctoral Fellowship) के तहत दाखिला लेने वाले शोधकर्ताओं को फेलोशिप वृद्धि का लाभ 1 जनवरी, 2019 से मिलेगा। इसके अलावा एचआरए (HRA) में भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE - All Indian Council for Technical Education) के मुताबिक, पीएचडी कर रहे छात्रों को अभी तक 28 हजार रुपये प्रति महीना फेलोशिप मिलती दी जाती थी। इसे बढ़ा कर 31 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : FIR और ZERO FIR में क्या है अंतर? कैसे दर्ज कराते हैं रिपोर्ट
पहले दो साल तक शोधकर्ताओं को 31 हजार रुपये प्रति माह फेलोशिप दी जाएगी। जबकि तीसरे वर्ष से फेलोशिप की राशि बढ़ कर 35 हजार रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। नए नियमों के तहत अब मेट्रो सिटी या प्रथम श्रेणी के शहरों में एचआरए 24 फीसदी, बी क्लास शहरों में 16 फीसदी और छोटे शहरों में आठ फीसदी मिलेगा।
| पीएचडी (वर्ष) | वर्तमान फेलोशिप (प्रति माह) | नई फेलोशिप (प्रति माह) |
| पहले वर्ष | 28000 | 31000 |
| दूसरे वर्ष | 28000 | 31000 |
| तीसरे वर्ष | ------ | 35000 |
ये भी पढ़ें : इस चैनल को बनाया नॉलेज पाने का जरिया, पहले ही प्रयास में बनीं IAS ऑफिसर
कमेंट
कमेंट X