फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Central government hiked PhD fellowship by 10 to 25 percent, Know new fellowship amount

केंद्र सरकार का तोहफा, 25 फीसदी बढ़ गई फेलोशिप

Thu, 05 Dec 2019 09:56 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 05 Dec 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Central government hiked PhD fellowship by 10 to 25 percent, Know new fellowship amount
सांकेतिक तस्वीर

अगर आप पीएचडी (PhD - Doctorate of Philosophy) कर रहे हैं, या करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने पीएचडी करने वालों की फेलोशिप 10 से 25 फीसदी तक बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


नेशनल डॉक्टोरल फेलोशिप (NDF - National Doctoral Fellowship) के तहत दाखिला लेने वाले शोधकर्ताओं को फेलोशिप वृद्धि का लाभ 1 जनवरी, 2019 से मिलेगा। इसके अलावा एचआरए (HRA) में भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE - All Indian Council for Technical Education) के मुताबिक, पीएचडी कर रहे छात्रों को अभी तक 28 हजार रुपये प्रति महीना फेलोशिप मिलती दी जाती थी। इसे बढ़ा कर 31 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : FIR और ZERO FIR में क्या है अंतर? कैसे दर्ज कराते हैं रिपोर्ट

पहले दो साल तक शोधकर्ताओं को 31 हजार रुपये प्रति माह फेलोशिप दी जाएगी। जबकि तीसरे वर्ष से फेलोशिप की राशि बढ़ कर 35 हजार रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। नए नियमों के तहत अब मेट्रो सिटी या प्रथम श्रेणी के शहरों में एचआरए 24 फीसदी, बी क्लास शहरों में 16 फीसदी और छोटे शहरों में आठ फीसदी मिलेगा।
 
पीएचडी (वर्ष) वर्तमान फेलोशिप (प्रति माह) नई फेलोशिप (प्रति माह)
पहले वर्ष 28000 31000
दूसरे वर्ष 28000 31000
तीसरे वर्ष ------ 35000

ये भी पढ़ें : इस चैनल को बनाया नॉलेज पाने का जरिया, पहले ही प्रयास में बनीं IAS ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed