फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CCSU Admission 2019: know about merit list date for admission

CCSU Admission 2019: मेरिट देखकर ले सकते हैं एडमिशन, तिथि आई सामने

Wed, 31 Jul 2019 09:48 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 31 Jul 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
CCSU Admission 2019: know about merit list date for admission

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में पीजी कोर्सों के रजिस्ट्रेशन मंगलवार को बंद हो गए। एक अगस्त को विवि कॉलेज और कैंपस के लिए पीजी की पहली मेरिट जारी करेगा। 33715 सीटों पर 57249 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। कैंपस में कई कोर्सों में सात से आठ गुना तक भी रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

विज्ञापन


सीसीएसयू के कॉलेजों में एमए, एमएससी और एमकॉम समेत तमाम दूसरे कोर्सों के लिए सीटों से लगभग दो गुना आवेदन किए गए हैं। कैंपस की बात करें तो यहां 1077 सीटों पर 2876 रजिस्ट्रेशन हैं। कॉलेजों में एमए में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन 22 हजार के करीब हुए हैं। एमकॉम में रजिस्ट्रेशन की संख्या 11 हजार को पार कर गई है। एमएससी में 13 हजार से अधिक आवेदन किए हैं। एमए में सबसे ज्यादा आवेदन को देखते हुए मेरिट 65 फीसदी से ऊपर जाने के आसार हैं। एमकॉम और एमएससी में प्रथम श्रेणी छात्र-छात्राएं ही मेरिट में आएंगे। एमएससी एजी में भी सीटों से चार गुना रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। इसमें भी मेरिट काफी ऊंची जाएगी। विवि प्रशासन बृहस्पतिवार को पीजी की पहली मेरिट जारी करेगा। कॉलेज उसी दिन मेरिट चस्पा करेंगे। छात्र-छात्राएं उसी दिन मेरिट देखकर एडमिशन ले सकते हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर समेत सभी प्रमाणपत्र लेकर जाएं। पीजी कोर्सों में भी छात्र-छात्राओं ने तीन कॉलेजों के विकल्प दिए हैं। अगर कोई प्रथम मेरिट में नाम आने के बाद एडमिशन नहीं लेता है तो दूसरी मेरिट में उसका नाम नहीं आएगा। इसके बाद उस अभ्यर्थी का नाम ओपन मेरिट में ही आ सकता है। जिस तरह से आवेदन हुए हैं, उससे स्पष्ट है कि एडेड कॉलेजों की अधिकांश सीटें भर जाएंगी।

विज्ञापन

भाषाई कोर्सों में लगातार घट रही संख्या
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में भाषाई कोर्सों में लगातार छात्र-छात्राओं की संख्या घट रही है। कैंपस में जहां कई कोर्सों में सात से आठ गुना आवेदन किए गए हैं वहीं, भाषाई कोर्सों में 20 सीटों पर बराबर भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुए हैं। एमए संस्कृत में 20 सीटों पर 12 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। हिंदी में 20 सीटों पर 13 रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। सबसे कम रजिस्ट्रेशन कैंपस के उर्दू विभाग में हुए हैं। यहां पर 20 सीटें हैं, रजिस्ट्रेशन महज आठ हैं। कैंपस के एमएससी कोर्सों में सात से आठ गुना रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

तीन अगस्त अंतिम तिथि जल्द करें आवेदन
पांच वर्षीय बीए-एलएलबी, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, पैरा मेडिकल कोर्स, समेत दूसरे यूजी कोर्सों में अंतिम तिथि तीन अगस्त है। ये विवि ने अंतिम मौका दिया है। इसके बाद कोई रजिस्ट्रेशन ओपन नहीं होंगे। ऐसे में आवेदन जल्द करें। यूजी कोर्सों में 25 जुलाई से दोबारा खोले गए रजिस्ट्रेशन की बात करें तो अब तक 12 हजार से अधिक आवेदन हो गए हैं। तीन वर्षीय एलएलबी की बात करें तो मंगलवार शाम तक रजिस्ट्रेशन की संख्या 25568 पहुंच गई है। एलएलबी की पहली मेरिट पांच अगस्त को जारी होगी। कल से एलएलबी में किए गए रजिस्ट्रेशन फार्म में गलती में सुधार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed