CBSE ट्विटर पर दे रहा है बोर्ड परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब, आप भी पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2020 से शुरू हो रही है। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन व काउंसलिंग की शुरुआत भी कर दी है। लेकिन टेलीफोन व वेबसाइट के अलावा, सीबीएसई ने इस बार ट्विटर को भी विद्यार्थियों तक पहुंचने का माध्यम बनाया है।
बीते दिनों सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट्स किए हैं। इन ट्वीट्स के जरिए बोर्ड परीक्षा से जुड़े परीक्षार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए हैं। आप भी अपने सवाल सीबीएसई से पूछ सकते हैं और उनके जवाब पा सकते हैं।
बहरहाल सीबीएसई ने ट्वीट्स के जरिए जिन सवालों के जवाब दिए हैं, उनमें से कुछ हम आपको यहां बता रहे हैं। साथ ही बोर्ड द्वारा किए गए ट्वीट्स भी दे रहे हैं।
सीबीएसई के सवाल-जवाब
सीबीएसई का उत्तर - वर्ष 2019 में परीक्षा देने वाले छात्रों के प्रैक्टिकल अंक बोर्ड के पास उपलब्ध रिकॉर्ड से लिए जाएंगे। 2018 या उससे पहले के छात्रों को अनुपालिक अंक दिए जाएंगे।
प्रश्न - मैं स्टैंडर्ड और बेसिक लेवल मैथ्स के सैंपल प्रश्न पत्र डिजाइन कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
सीबीएसई का उत्तर - ये cbseacademics.nic.in पर उपलब्ध है।
प्रश्न - क्या सीबीएसई विशिष्ट रूप से सक्षम अभ्यर्थियों को कोई छूट देता है?
उत्तर - जी हां, इसके लिे आप cbse.nic.in पर जाकर बोर्ड का परिपत्र दिनांक 12 अप्रैल 2019 देखें।
प्रश्न - क्या कक्षा 12वीं में थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा में अलग से पास होना अनिवार्य है?
उत्तर - बाह्य परीक्षा के प्रत्येक विषय में अहर्ता अंक 33 प्रतिशत है। हालांकि, प्रैक्टिकल कार्य वाले विषय में उत्तीर्ण होने के लिए 33 फीसदी कुल अंकों के अतिरिक्त थ्योरी में 33 फीसदी और प्रैक्टिकल में 33 फीसदी अंक अलग से प्राप्त होने चाहिए।
प्रश्न - क्या अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक घट भी सकते हैं?
उत्तर - अंक सत्यापन की प्रक्रिया के बाद प्राप्त अंकों के अनुसार अंक बढ़ सकते हैं और घट भी सकते हैं। छात्रों को संशोधित परिणाम स्वीकार करना होगा।
ये भी पढ़ें : Oscar Awards: क्या है ऑस्कर का असली नाम, क्या कोई विजेता बेच सकता है अपना अवॉर्ड
प्रश्न - क्या अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के बाद नई मार्कशीट जारी की जाती है?
उत्तर - हां, अंकों के परिवर्तन के मामले में नई मार्कशीट जारी की जाती है। यह पुरानी मार्कशीट जमा करने के बाद ही जारी की जाती है।
प्रश्न - क्या एक अभ्यर्थी अपने इंप्रूवमेंट के साथ-साथ अतिरिक्त विषय की परीक्षा दे सकता है?
उत्तर - नहीं, एक या अधिक विषयों में सुधार के लिए परीक्षा देने वाले छात्र एक साथ अतिरिक्त विषय के लिए परीक्षा नहीं दे सकते।
प्रश्न - कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के लिए क्या मानदंड हैं?
उत्तर - एक छात्र को आंतरिक परीक्षा के अलावा उत्तीर्ण होने के लिए अध्ययन की योजना के अनुसार, बाह्य परीक्षा के पांच विषयों में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
प्रश्न - कक्षा 10वीं और 12वीं का छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा कितनी बार दे सकता है?
उत्तर - कंपार्टमेंट देने वाले छात्र उसी वर्ष जुलाई / अगस्त में फिर से परीक्षा दे सकते हैं। उन्हें अगले साल फरवरी / मार्च / अप्रैल में दूसरा मौका बी मिलेगा और वे उस वर्ष जुलाई के महीने में आयोजित होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में तीसरा मौका भी ले सकते हैं।
प्रश्न - कई बार परीक्षा से पहले सुनने में आता है कि पेपर लीक हो गया, प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं?
उत्तर - सीबीएसई का परीक्षा करवाने का एक फुलप्रूफ सिस्टम है। इस तरह की अफवाहों और असत्यापित खबरों पर ध्यान न दें। फिर भी अगर ऐसी सूचना आपको पता चलती है तो आप तुरंत ईमेल या फोन के जरिए सीबीएसई से संपर्क करें।
#CBSECounselling2020 #CBSE @PIB_India @PIBHindi @HRDMinistry @PTI_News @DDNewslive @DrRPNishank @PIBHRD@AkashvaniAIR pic.twitter.com/2m4zgIEE7y
— CBSE HQ (@cbseindia29) February 4, 2020
#CBSECounselling2020 #CBSE @PIB_India @PIBHindi @HRDMinistry @PTI_News @DDNewslive @DrRPNishank @PIBHRD@AkashvaniAIR pic.twitter.com/HskohZ4W6f
— CBSE HQ (@cbseindia29) February 4, 2020
#CBSECounselling2020 #CBSE @PIB_India @PIBHindi @HRDMinistry @PTI_News @DDNewslive @DrRPNishank @PIBHRD@AkashvaniAIR pic.twitter.com/6HbTCSJbdz
— CBSE HQ (@cbseindia29) February 4, 2020
कमेंट
कमेंट X