{"_id":"5f0ac34f6350191a757e330d","slug":"cbse-to-train-teachers-for-alternative-academic-calendar-know-more-information-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: सीबीएसई वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर के लिए शिक्षकों को करेगा प्रशिक्षित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: सीबीएसई वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर के लिए शिक्षकों को करेगा प्रशिक्षित
Sun, 12 Jul 2020 01:38 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड 2020
सीबीएसई वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर के लिए अपने स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम का ओरिएंटेशन का आयोजन 17 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन
एनसीईआरटी ने अप्रैल में एक 'वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर' जारी किया था, इसके बाद एनसीईआरटी ने फिर से 7 जुलाई को एक और 'संशोधित वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर' जारी किया था। संशोधित वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर में 30 फीसदी तक पाठ्यक्रम कम कर के जारी किया गया था।
विज्ञापन
बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 190 विषयों में एक बार के लिए कुछ टॉपिक्स को कम किया है। छात्र इस पाठ्यक्रम को सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.ac.in पर देख सकते हैं। विद्यार्थियों को नुकसान न हो इसके लिए पाठ्यक्रम में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को रखा गया है।
विज्ञापन
वहीं जिन टॉपिक्स को हटा दिया गया है, उन्हें अभी भी संबंधित अध्यायों के साथ समझाने के लिए कक्षा में चर्चा की जाएगी, हालांकि फाइनल परीक्षा में इन विषयों से कोई भी प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे।
सीबीएसई का कहना है, "इसका उद्देश्य मौजूदा स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति के कारण छात्रों के परीक्षा तनाव को कम करना है।" सीबीएसई के चेयरमैन मनोज आहूजा और एनसीईआरटी के निदेशक डॉ. हृषिकेश सेनापति कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्राचार्यों के साथ बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X