CBSE Exam 2021-22: क्या परीक्षा वाले दिन ही जारी कर दिया जाएगा सीबीएसई के फर्स्ट टर्म एग्जाम का रिजल्ट, जानिए क्या है पूरी डिटेल
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं, 12वीं की फर्स्ट टर्म की परीक्षा का परिणाम एग्जाम के अगले दिन जारी करने की तैयारी करने में जूट गया है। इसके लिए बोर्ड द्वारा आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2021-22 में बोर्ड एग्जाम से पहले लागू की गई फर्स्ट टर्म परीक्षा की शुरुआत कर दी है। यह एग्जाम लगतार अपने निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप सम्पन्न कराए जाएंगे। लेकिन इस बीच इन एग्जाम के रिजल्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई के जरिए आयोजित किए जाने वाले फर्स्ट टर्म एग्जाम की ओएमआर शीट की जांच उसी दिन करने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा कि परीक्षा समाप्त होने के कुछ ही घंटों के अंदर इन एग्जाम में बैठने वाले लगभग 33 लाख उम्मीदवारों की ओएमआर शीट की जांच ली जाएंगी। इसके लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सकता है। हालांकि बोर्ड के जरिए यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि वह किसी भी छात्र को पास या फेल या रिपीटर अथवा कंपार्टमेंट के रूप में चिह्नित नहीं करेगा। सीबीएसई इन विवरणों की घोषणा टर्म-2 की परीक्षा के बाद ही करेगा। अंतिम परिणाम में टर्म 1, टर्म 2 और इंटरनल असेसमेंट के स्कोर भी शामिल होंगे। इसके साथ ही सीबीएसई ने इंटरनल असेसमेंट को लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। इन बोर्ड परीक्षाओं की पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी ने कुछ महत्वपूर्ण सवालों की मॉक टेस्ट सीरीज तैयार की है जिसे ज्वॉइन करने के लिए तुरंत SAFALTA SCHOOL Online Classes- Join Now के इस प्रैक्टिस बैच कोई सबस्क्राइब कर सकते हैं।
ऐसा रखा गया है ओएमआर शीट का स्वरूप
सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को उपलब्ध कराई जाने वाली आन्सर बुकलेट में उत्तर देने के लिए 4 विकल्प तो है ही, इसके अलावा प्रत्येक 4 विकल्पों के अलावा एक वृत्त और एक बॉक्स भी मौजूद है। इस बॉक्स का प्रयोग दिए गए आन्सर को बदलने के लिए किया जाएगा। साथ ही वृत का प्रयोग छात्रों द्वारा तब अनिवार्य रूप से भरना होगा, जब स्टूडेंट्स को संबंधित प्रश्न का उत्तर नहीं पता हो। इसलिए इस नॉट अटेंप्टेड वृत को फिल करना होगा। ऐसा न करने पर उस सवाल को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा से पहले छात्रों को इस सैंपल शीट को भरने व जवाब देने का अभ्यास पहले ही कराया जा चुका है।
सरकारी नौकरी की भी करें फ्री में पक्की तैयारी
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X