CBSE Term 2 Exam Schedule: सीबीएसई टर्म-2 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से होंगी शुरू
CBSE Term 2 Exam Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए टर्म-2 की डेट शीट जारी कर दी है। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।
विस्तार
CBSE Term-2 Exam Date Sheet 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए सीबीएसई टर्म-2 की डेट शीट 2021-22 जारी कर दी है। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। सीबीएसई के टाइम-टेबल के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं इस बार एक ही शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं।
जेईई मेन से नहीं टकराएंगी 12वीं की परीक्षाएं
सीबीएसई की अधिसूचना के अनुसार, छात्र विस्तृत डेट शीट यानी टाइम-टेबल को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने बताया है कि परीक्षा की डेटशीट को जेईई मेन परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियां जेईई मेन 2022 की तारीखों से नहीं टकराएं, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। ताकि विद्यार्थियों का नुकसान न हो।
सीबीएसई एग्जाम डेट शीट संबंधी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट results.amarujala.com विजिट करें या इस लिंक पर क्लिक करें।
परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई के दिशा-निर्देश
- कोविड-19 के कारण पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए प्रमुख विषयों के पेपर में गैप दिया गया है।
- इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि किसी भी परीक्षार्थी को दो परीक्षाएं एक साथ न देनी पड़े।
- गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को सुबह 10.30 से शुरू किया जाएगा ताकि दोपहर तक छात्र घर पहुंच सकें।
- इस साल सीबीएसई की ओर से भारत के बाहर 26 अन्य देशों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
- इनमें से अधिकांश देशों में स्कूली शिक्षा सीबीएसई के पैटर्न पर ही चलती है।
- परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान मास्क, सैनेटाइजर और पानी की पारदर्शी बॉटल साथ लेकर आ सकते हैं।
- परीक्षा के दौरान छात्रों को प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
- परीक्षा की समय-सीमा प्रवेश-पत्र और प्रश्न-पत्र पर दिए गए समय के अनुसार ही होगी।
- छात्रों को प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
- अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करते रहें।
कमेंट
कमेंट X