फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Term-2 Exam cbse released time table for class 12th term 2 exam read full schedule here

CBSE Term-2 Exam 2022: सीबीएसई कक्षा बारहवीं टर्म-2 परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 12 Mar 2022 10:24 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 10:24 AM IST
सार

CBSE Term-2 Exam 2022: सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं  की टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, परीक्षा की समाप्ति 15 जून, 2022 को होगी।

विज्ञापन
CBSE 12th Term-2 Exam cbse released time table for class 12th term 2 exam read full schedule here
CBSE Term-2 Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE Term-2 Exam 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। सीबीएसई ने बताया है कि परीक्षा की डेटशीट को जेईई मेन परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। 

विज्ञापन

CBSE Term-2 Exam 2022: 26 से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा
सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं  की टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, परीक्षा की समाप्ति 15 जून, 2022 को होगी। पहले दिन आंत्रप्रेन्योरशिप और ब्यूटी और वेलनेस का पेपर होगा। वहीं, आखिरी दिन मनोविज्ञान के विषय की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Term-2 Exam 2022: सीबीएसई द्वारा बताई गई प्रमुख बातें

  • कोरोना के कारण पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए दो परीक्षा के बीच समय दिया गया है। 
  • डेटशीट को बनाते समय जेईई मेन जैसी परीक्षाओं को ध्यान में रखा गया है। 
  • इस बात का ध्यान रखा गया है कि छात्रों की दो परीक्षाएं एक साथ न हो। 
  • गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को सुबह 10.30 से शुरू किया जाएगा। 
  • परीक्षा भारत के अलावा 26 अन्य देशों में होगी।  
विज्ञापन

CBSE Term-2 Exam 2022: परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • मास्क और सैनिटाइजर लेकर आएं।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 
  • परीक्षा के प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।  
  • परीक्षा की समय-सीमा प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के अनुसार ही होगी। 
  • छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
  • अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट  www.cbse.gov.in पर नजर बना कर रखें। 

CBSE Term-2 Exam 2022: सीबीएसई 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा की मुख्य तारीखें-: 

  • 26 अप्रैल, 2022- आंत्रप्रेन्योरशिप और ब्यूटी और वेलनेस।
  • 2 मई, 2022- हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर।
  • 6 मई, 2022- समाजशास्त्र
  • 7 मई, 2022- केमेस्ट्री
  • 13 मई, 2022- अंग्रेजी इलेक्टिव, अंग्रेजी कोर।
  • 17 मई, 2022- बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
  • 18 मई, 2022- भूगोल
  • 20 मई, 2022- भौतिकी (फिजीक्स) 
  • 23 मई, 2022- अकाउंटेंसी
  • 24 मई, 2022- राजनीतिक विज्ञान
  • 28 मई, 2022 - अर्थशास्त्र
  • 30 मई, 2022 - बॉयोलॉजी
  • 7 जून, 2022- मैथेमैटिक्स, अप्लाइड मैथेमैटिक्स
  • 10 जून, 2022- इतिहास
  • 15 जून, 2022 - मनोविज्ञान


सीबीएसई 12वीं कक्षा का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed