फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10th Term 1 Result Declared Only Schools Can Check 10th Results

CBSE 10th Term 1 Result: सीबीएसई 10वीं टर्म-1 का परिणाम जारी, बोर्ड ने स्कूलों को ई-मेल से भेजा रिजल्ट

Sat, 12 Mar 2022 11:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Mar 2022 11:09 AM IST
सार

CBSE Class 10th Term 1 Board Exam Result Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की ओर से देर रात कक्षा दसवीं बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। हालांकि स्टूडेंट इस रिजल्ट को खुद नहीं देख पाएंगे, क्योंकि रिजल्ट बोर्ड की ओर से स्कूल प्रशासन को ई-मेल पर भेजे गए हैं।

विज्ञापन
CBSE Class 10th Term 1 Result Declared Only Schools Can Check 10th Results
सीबीएसई रिजल्ट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE 10th Term 1 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देर रात कक्षा 10वीं के टर्म-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। स्कूल प्रशासन अपनी आधिकारिक शिक्षा मेल आईडी के माध्यम से परिणाम को चेक कर सकते हैं। छात्र अपने-अपने संबंधित स्कूल प्रशासन से जाकर अपना स्कोरकार्ड ले सकते हैं। 

विज्ञापन


CBSE 10th Term 1 Result: सीबीएसई ट्वीट कर दी जानकारी
सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर परिणाम को लेकर जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया है कि दसवीं कक्षा के टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को स्कूलों को भेज दिया गया है। बोर्ड ने बताया कि केवल थ्योरी परीक्षा के अंकों को स्कूलों को भेज गया है। आंतरिक और प्रायोगिक परीक्षा के परिणाम पहले से ही स्कूलों के पास में उपलब्ध है। 
विज्ञापन


CBSE 10th Term 1 Result: आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं जारी हुए परिणाम
सीबीएसई ने इस बार परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नहीं किया है। इससे पहले यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। स्कूल छात्रों के परिणाम को डाउनलोड कर के इस छात्रों को दे सकते हैं। सभी छात्र अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Exam Schedule: आ गया सीबीएसई 10वीं बोर्ड का टाइम-टेबल, जानिए कब-कौन सा पेपर होगा?

CBSE 10th Term 1 Result: 12वीं के परिणाम भी जल्द जारी होंगे
सीबीएसई की ओर से अब बारहवीं कक्षा के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। दरअसल, बीते कई दिनों से बड़ी संख्या में छात्र सोशल मीडिया पर परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे थे। 



यह भी पढ़ें- CBSE Term-2 Exam 2022: सीबीएसई कक्षा बारहवीं टर्म-2 परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल
 
विज्ञापन

CBSE 10th Term 1 Result: आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी हो सकते हैं परिणाम
सीबीएसई की ओर से 10वीं कक्षा के टर्म - 1 परीक्षा परिणाम ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किए जा सकते हैं। ऐसा होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

 

CBSE 10th Term 1 Result: ऑनलाइन माध्यम से ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

1. सबसे पहले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CBSE 10th Term 1 Result 2022 या CBSE 12th Term 1 Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के सबमिट करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed