CBSE Term 1 Exams: सीबीएसई ने स्कूलों को जारी किया नोटिस, छात्रों के ओएमआर शीट से संबंधित आशंका को दूर करें
CBSE Term 1 Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा 2021 के लिए 9 नवंबर, 2021 को उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी करेगा। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की टर्म 1 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को एक नई अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में सभी स्कूलों में प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने स्कूलों के छात्रों को ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) शीट से संबंधित सभी आशंकाओं को दूर करें। अधिसूचना में मुख्यत: उन छात्रों की शंकाएं दूर करने को कहा गया है कि जो इस बार ओएमआर शीट में ली जाने वाली टर्म-1 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।
CBSE in a letter directs school principals to demystify to all the students of Class X and XII appearing in Term-1 examinations, the OMR (Optical Mark Recognition) sheet
— ANI (@ANI) November 6, 2021विज्ञापन
इससे पहले सीबीएसई ने शुक्रवार को एक अन्य अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना में बोर्ड ने विषयवार परीक्षा और परीक्षा अवधि को लेकर सूचना दी थी। आधिकारिक नोटिफिकेशन मेंं सीबीएसई ने बताया था कि कक्षा बारहवीं के लिए 114 विषय और कक्षा दसवीं के लिए 75 विषय रखे गए हैं। सीबीएसई ने आगे बताया कि इन सभी परीक्षाओं का आयोजन एक साथ करवाने में करीब 45 से 50 दिनों का समय लगेगा। इसलिए परीक्षा देश और विदेश में सभी संबद्ध स्कूलों में तय डेटशीट के अनुसार आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी।
CBSE is offering 114 subjects in Class XII and 75 in Class X. If the exam of all subjects is conducted, entire duration of exam would be about 45-50 days. So CBSE would conduct exams of following subjects by fixing date sheet across all affiliated schools in India & abroad: CBSE pic.twitter.com/vpyG761ngL
— ANI (@ANI) November 5, 2021
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा 2021 के लिए 9 नवंबर, 2021 को उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी करेगा। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की टर्म 1 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। बोर्ड उसी दिन सभी पदाधिकारियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी करेगा।
इस तारीख को होगा परीक्षाओं का आयोजन
सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की थी। सीबीएसई ने बताया था कि दसवीं बोर्ड के लिए परीक्षाएं 30 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी। वहीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर महीने से होगा। डेटशीट को प्रमुख (मेजर) विषयों के लिए जारी किया गया है। माइनर विषयों की परीक्षा के लिए शेड्यूल को अलग से जारी किया जाएगा और स्कूलों को भेजा जाएगा। 10वीं की माइनर विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर और 12वीं की माइनर परीक्षाओं का आयोजन 16 नवंबर से होगा।
दो टर्म में होंगी परीक्षाएं
इस बार सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में करेगा। बोर्ड द्वारा यह फैसला कोरोना महामारी के संकट से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया है। सीबीएसई द्वारा कक्षा बारहवीं के लिए 114 और दसवीं के लिए 75 विषय रखे गए हैं। इनमें से बारहवीं के लिए 19 प्रमुख विषय और दसवीं के लिए 10 प्रमुख विषय हैं।
कमेंट
कमेंट X