CBSE 12th Term 1 exam : अंग्रेजी की परीक्षा देने से पहले पढ़ लें तैयारी के लिए ये जरूरी टिप्स, मिल सकते हैं शानदार अंक
CBSE 12th Term 1 exam: सीबीएसई द्वारा कक्षा बारहवीं की परीक्षा के लिए 3 दिसंबर को प्रमुख विषयों में अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस विषय को बोर्ड ने दो भागों में विभाजित किया है। इंग्लिश कोर और इंग्लिश इलेक्टिव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा बारहवीं के लिए प्रमुख विषयों की परीक्षा बुधवार यानि 1 दिसंबर 2021 से शुरू की जा रही है। सीबीएसई अभी टर्म 1 की परीक्षाएं आयोजित करा रहा है। कोरोना महामारी के प्रकोप से सावधानी बरतते हुए इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की जा रही हैं। दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च के महीने में आयोजित की जाएगी।
3 दिसंबर को होगी अंग्रेजी की परीक्षा
सीबीएसई द्वारा कक्षा बारहवीं की परीक्षा के लिए 3 दिसंबर को प्रमुख विषयों में अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस विषय को बोर्ड ने दो भागों में विभाजित किया है। इंग्लिश कोर और इंग्लिश इलेक्टिव। इंग्लिश कोर का विषय कोड 301 है और इंग्लिश इलेक्टिव का विषय कोड 001, इन दोनों विषयों की परीक्षाएं 40 अंकों के लिए होगी। परीक्षा की समय सीमा 30 मिनट की होगी और छात्रों को 20 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेंगे।
क्या होगा परीक्षा का पैटर्न
3 दिसंबर को होने वाली अंग्रेजी (इंग्लिश) कोर की परीक्षा में प्रश्न में तीन भाग रखे गए हैं। भाग 1 में रीडिंग, भाग 2 में राईटिंग और भाग 3 में अंग्रेजी साहित्य के प्रश्न होंगे।
प्रश्नों का फॉर्मेट
भाग 1 रीडिंग- 18 प्रश्न (इनमें 14 के जवाब देने हैं)
भाग 2 राईटिंग- 12 प्रश्न (इनमें 10 के जवाब देने हैं)
भाग 3 अंग्रेजी- 30 प्रश्न (इनमें से 26 के जवाब देने हैं)
कैसे करें तैयारी?
इंग्लिश कोर विषय के परीक्षा में उम्मीदवारों की मदद के लिए हम लाए हैं कुछ ऐसे टिप्स जो परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के मनोबल को बढ़ा सकते हैं।
1. राईटिंग सेक्शन के लिए - छात्र परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के फॉर्मेट को सबसे पहले समझ लें और इसी के हिसाब से अपनी तैयारी करें।
2. रीडिंग सेक्शन के लिए- छात्र सबसे पहले अपनी पढ़ने और दिए गए सवाल या मुद्दे को समझने की क्षमता बढ़ाएं। इसके लिए वें अंग्रेजी अखबार की मदद ले सकते हैं।
3. अंग्रेजी साहित्य के लिए- छात्र सिलेबस के अनुसार सभी अध्यायों को अच्छे से पढ़ लें। तैयारी के दौरान प्रमुख कवि, लेखक आदि के नाम भी याद कर लें।
4. छात्र सभी सवालों के उत्तर देने की कोशिश करें, कोई भी सवाल न छोड़ें।
5. हर सवाल को उपयुक्त समय के अनुसार ही सॉल्व करें ताकि अन्य सवालों के जवाब आसानी से दे सकें।
परीक्षा से जुड़े कुछ अन्य नियम और दिशानिर्देश
1. छात्र अपना प्रवेश पत्र ले जाना बिल्कुल न भूलें, बिना इसके उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
2. परीक्षा की समय-सीमा 90 मिनट की होगी।
3. छात्रों को शुरुआत के 20 मिनट प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए मिलेंगे।
4. छात्रों को रफ कार्य के लिए अलग से पेपर दिया जाएगा।
5. छात्र परीक्षा में ब्लू या ब्लैक बॉल पेन ही लेकर जाएं।
6. ओएमआर शीट पर पेन के अलावा किसी भी अन्य चीज का इस्तेमाल न करें, पेंसिल का भी उपयोग वर्जित है।
7. परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर न जाएं।
8. मास्क लगाकर रखें और सैनिटाइजर साथ रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।
9. पेन या किसी भी अन्य सामान के आदान प्रदान से बचें।
10. परीक्षा के बाद भीड़ में न घुसें।
कमेंट
कमेंट X