CBSE Board: रिजल्ट के बाद छात्रों की मानसिक सेहत का ख्याल रखेगा सीबीएसई, 28 मई तक मिलेगी टेली-काउंसलिंग सुविधा
CBSE Tele-Counseling 2025: सीबीएसई ने 13 से 28 मई 2025 तक टेली काउंसलिंग की सुविधा शुरू की है। छात्र टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 पर कॉल कर काउंसलर से निशुल्क परामर्श ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Tele-Counseling 2025: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों में उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव को कम करने के लिए एक सराहनीय पहल की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 13 मई से 28 मई 2025 तक छात्रों के लिए टेली काउंसलिंग सेवा शुरू की है, जिससे छात्र बिना किसी शुल्क के काउंसलर से बात कर सकें।
सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक ले विशेषज्ञों से परामर्श
छात्र अब सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 पर कॉल कर विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर उपलब्ध ऑपरेटर छात्रों के सामान्य सवालों का जवाब देंगे, जबकि प्रशिक्षित काउंसलर और मनोवैज्ञानिक उनकी मानसिक समस्याओं को सुलझाने में मदद करेंगे।
इस पहल के तहत कुल 65 विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया है, जिनमें 51 भारत के विभिन्न हिस्सों से हैं और 14 अंतरराष्ट्रीय काउंसलर नेपाल, जापान, सऊदी अरब, यूएई और कुवैत में सेवाएं दे रहे हैं। यह सेवा छात्रों को परिणाम से जुड़े तनाव, आत्म-संदेह और चिंता से उबरने में मदद करेगी।
छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर भी परीक्षा तनाव से निपटने के टिप्स और हेल्पलाइन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह टेली काउंसलिंग सेवा न केवल छात्रों को राहत देगी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में भी मदद करेगी।
पूरक परीक्षाएं जुलाई में होंगी
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लिए पूरक परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी। 12वीं के छात्रों को एक विषय और 10वीं के छात्रों को दो विषयों में पूरक परीक्षा देने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि तीन श्रेणियों के छात्र पूरक परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे 10वीं के छात्र जो दो विषय पास नहीं कर पाए और कक्षा 12 के छात्र जो एक विषय पास नहीं कर पाए। वे छात्र भी पूरक परीक्षा के पात्र होंगे जिन्हें छठा या सातवां विषय बदलकर पास घोषित किया गया और कक्षा 10 और 12 के वे छात्र वे जिन्हें पास घोषित किया गया, लेकिन वे क्रमशः दो और एक विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं।
कमेंट
कमेंट X