फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE single girl child scholarship 2023 registration begins apply at cbse.gov.in

CBSE: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण शुरू, जानें क्या है योग्यता

Tue, 19 Sep 2023 05:35 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 19 Sep 2023 05:35 PM IST
सार

CBSE: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।योग्यताओं को पूरा करने वाली छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
CBSE single girl child scholarship 2023 registration begins apply at cbse.gov.in
cbse single girl child scholarship 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CBSE Single Girl Child Scholarship 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2023 और सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2022 (नवीनीकरण 2023) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्यताओं को पूरा करने वाली छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर 19 सितंबर, 2023 से 18 अक्तूबर, 2023 तक आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन

CBSE Scholarship 2023 पात्रता मानदंड

वे छात्राएं, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और जिन्होंने कक्षा 10वीं में पहले पांच विषयों में 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त किए हैं, छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों को प्रति माह 500 रुपये मिलेंगे। सभी एकल छात्राएं जो कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ रही हैं और जिनकी ट्यूशन फीस 1,500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं है, छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Scholarship ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

  • मुख्य वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।

  • सार्वजनिक सूचना के अलावा आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

  • उम्मीदवारों को दूसरे पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।

  • अब आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।

  • शुल्क का भुगतान करें और दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed