CBSE: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण शुरू, जानें क्या है योग्यता
CBSE: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।योग्यताओं को पूरा करने वाली छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Single Girl Child Scholarship 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2023 और सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2022 (नवीनीकरण 2023) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्यताओं को पूरा करने वाली छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर 19 सितंबर, 2023 से 18 अक्तूबर, 2023 तक आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
CBSE Scholarship 2023 पात्रता मानदंड
वे छात्राएं, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और जिन्होंने कक्षा 10वीं में पहले पांच विषयों में 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त किए हैं, छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों को प्रति माह 500 रुपये मिलेंगे। सभी एकल छात्राएं जो कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ रही हैं और जिनकी ट्यूशन फीस 1,500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं है, छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।
CBSE Scholarship ऐसे करें पंजीकरण
-
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
-
मुख्य वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
-
सार्वजनिक सूचना के अलावा आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
-
उम्मीदवारों को दूसरे पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
-
अब आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
-
शुल्क का भुगतान करें और दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X