{"_id":"5f2d0a6e59a22010500f906f","slug":"cbse-said-this-on-the-request-of-students-to-cancel-compartment-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा रद्द करने के अनुरोध पर सीबीएसई ने कही यह बात","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छात्रों द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा रद्द करने के अनुरोध पर सीबीएसई ने कही यह बात
Fri, 07 Aug 2020 01:37 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने जुलाई के महीने में 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी किए थे। कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के का आयोजन सीबीएसई द्वारा जुलाई के महीने में किया जाना था। परंतु इस बार कोरोना महामारी के कारण इस बार की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
जैसे - जैसे कोरोना के कई मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में कई छात्र बोर्ड से यह अनुरोध कर रहे हैं कि कंपार्टमेंट परीक्षा को रद्द कर दिया जाए। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 12वीं के 87,651 छात्रों और कक्षा 10वीं के 1,50,198 छात्रों को वर्ष 2020 के लिए कंपार्टमेंट में रखा गया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीबीएसई ने कहा है कि कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन नहीं करने से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का भविष्य प्रभावित होगा। सीबीएसई गृह मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करके कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
- बोर्ड की ओर से छात्र-छात्राओं को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा।
- कुछ छात्रों ने कोरोना के चलते कंपाटमेंट परीक्षा न करवा कर छात्रों को ग्रेस मार्क देकर रिजल्ट जारी करने की मांगी की है।
- इसको लेकर छात्रों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल की गई है।
- सीबीएसई की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं होने की स्थिति में छात्रों को ग्रेस मार्क देकर पास करने की प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी।
- कोरोना के चलते देश भर में अक्तूबर से पहले कंपाटमेंट परीक्षा के हालात नहीं बन रहे हैं, ऐसे में दसवीं और बारहवीं के छात्रों का एक साल खराब हो जाएगा।
- दसवीं में कंपाटमेंट आने वाले बच्चे ग्यारहवीं में नामांकन नहीं करवा पा रहे हैं जबकि बारहवीं के छात्र उच्च् शिक्षा में कहीं प्रवेश नहीं ले पाएंगे।
ये भी पढे़ें : NDA 2020 Exam: 30 दिन में करें NDA की पक्की तैयारी, हजारों छात्रों को सेलेक्ट करा चुके फैकल्टी लेंगे कक्षाएं
कमेंट
कमेंट X