फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Result 2025: Delhi Government Schools Outshine Private Institutions with Better Performance

CBSE Result 2025: दिल्ली के सरकारी स्कूलों का सीबीएसई के नतीजों में जलवा, निजी विद्यालयों से बेहतर प्रदर्शन

Thu, 15 May 2025 08:38 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 15 May 2025 08:38 AM IST
सार

CBSE Performance Analysis: सीबीएसई 12वीं परिणाम 2025 में दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
CBSE Result 2025: Delhi Government Schools Outshine Private Institutions with Better Performance
CBSE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CBSE Performance Analysis 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के बारहवीं के रिजल्ट में दिल्ली के दोनों रीजन (ईस्ट-वेस्ट) में सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से आगे निकल गए हैं। वहीं, दसवीं के रिजल्ट में दिल्ली वेस्ट में सरकारी स्कूल आगे तो दिल्ली ईस्ट में निजी स्कूलों ने सरकारी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है। सीबीएसई की ओर से घोषित बारहवीं के दिल्ली वेस्ट के रिजल्ट में सरकारी स्कूलों व प्राइवेट स्कूलों के रिजल्ट में 5.81 फीसदी का अंतर है।

विज्ञापन

दिल्ली वेस्ट में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर

दिल्ली वेस्ट में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 98.10 फीसदी, निजी स्कूलों का 92.29 फीसदी रहा है। जबकि दिल्ली ईस्ट में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 96.11 फीसदी, निजी स्कूलों का 93. 85 फीसदी रहा है।

विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में बदलाव

क्षेत्र स्कूल प्रकार 2024 पास % 2025 पास % अंतर
दिल्ली वेस्ट सरकारी 98.00% 98.10% +0.10%
दिल्ली वेस्ट निजी 93.53% 92.29% -1.24%
दिल्ली ईस्ट सरकारी 94.39% 96.11% +1.72%
दिल्ली ईस्ट निजी 94.83% 93.85% -0.98%

 

बीते साल इस जोन में निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.83 फीसदी था। दिल्ली के ओवर ऑल (सभी स्कूलों-सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय) की बात करें तो दिल्ली वेस्ट पांचवें व दिल्ली ईस्ट छठे पायदान पर है। दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत 95.37 और दिल्ली ईस्ट का पास प्रतिशत 95.06 फीसदी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूलों का प्रदर्शन शानदार : कालका-काहलों

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने सीबीएसई परीक्षा 2025 के नतीजों में गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूलों की शानदार उपलब्धियों को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों का 10वीं का परिणाम 100 प्रतिशत और 12वीं का 99 प्रतिशत रहा। यह इन स्कूलों के शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन उन लोगों के लिए करारा जवाब है, जो बिना आधार के इन स्कूलों और इनके स्टाफ पर आरोप लगाते रहे हैं।

10वीं में 20 हजार छात्रों ने एआई विषय में खेली शतकीय पारी

सीबीएसई के 10वीं व 12वीं के नतीजों में विद्यार्थियों ने सौ का दम दिखाया है। दसवीं में जहां 20 हजार से अधिक छात्रों ने एआई विषय में शतकीय पारी खेली है, वहीं 12वीं में पेटिंग में 20,491 छात्रों के सौ में से सौ अंक हैं। देशभर में 10वीं में कुल 62 विषयों में 79,084 छात्रों ने तो 12वीं के कुल 92 विषयों में 54,140 छात्रों ने शतक जड़ा है। कई मुख्य विषय भी ऐसे हैं जिसमें छात्रों ने शतक लगाया है।

10वीं  में एआई कोर्स ने छात्रों की अंकों से झोली भर दी है। हॉट विषय के रूप में उभरे इस कोर्स में देशभर से 20,278 छात्रों ने सौ में से सौ अंक पाए हैं। दूसरा नंबर इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी का है, जिसमें 14,548 छात्रों ने शतक लगाया है। गणित स्टैंडर्ड में देशभर में 7594 छात्रों ने सौ अंक का आंकड़ा छुआ है। वहीं, विज्ञान में 5,219 को सौ में से सौ अंक मिले हैं।

12वीं में पेंटिग विषय के 20,491 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने शतक लगाया है। दूसरे नंबर पर हिंदी म्यूजिक वोकल रहा है, इस विषय में 4,291 को सौ अंक मिले हैं। केमिस्ट्री को पछाड़ते हुए साइकोलॉजी में 3011 ने शतकीय पारी खेली है। वहीं, गणित का डर भगाते हुए 1,128 विद्यार्थियों ने इस विषय में सौ में से सौ अंक प्राप्त किए हैं। जबकि बीते साल यह संख्या 722 थी। इस बार छात्रों ने काफी विषयों में सौ का आंकड़ा छूआ है। राजनीति शास्त्र में 835, अकाउंटेंसी में 1713, कंप्यूटर साइंस में 1676, फिजिक्स में 274, केमिस्ट्री में 2384, इकोनॉमिक्स में 1244, बॉयोलॉजी में 738, इंग्लिश कोर में 1873 में सौ में से सौ अंक लिए हैं। जबकि एआई में 1201 ने शतक लगाया है।

दिल्ली ईस्ट व वेस्ट में जेएनवी स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी

दिल्ली के ईस्ट व वेस्ट रीजन में जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) का रिजल्ट सौ फीसदी गया है। दिल्ली ईस्ट रीजन में बीते साल की तरह इस साल भी जेएनवी का रिजल्ट सौ फीसदी है। जबकि दिल्ली वेस्ट में जेएनवी का पास प्रतिशत सौ फीसदी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed