फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Result 2022 passing marks criteria know everything here sarkari result

CBSE Result 2022: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक लाने होंगे, यहां पढ़ें

Mon, 11 Jul 2022 10:36 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 11 Jul 2022 10:36 AM IST
सार

CBSE Result 2022: सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा में करीब 35 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इन सभी छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। 

विज्ञापन
CBSE Result 2022 passing marks criteria know everything here sarkari result
CBSE Results 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा के परिणाम को अब जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को ऑनलाइन जारी करने के बजाय सीधे स्कूलों को भेजा था। हालांकि, टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को बोर्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा। जो भी छात्र इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

CBSE Result 2022: 35 लाख छात्रों को है परिणाम का इंतजार
सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा में करीब 35 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर  
26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। करीब 21 लाख छात्रों ने दसवीं और 14 लाख छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Result 2022: पास होने के लिए इतने अंकों की होगी जरूरत
सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पास होने के लिए हर विषय में कुल अंकों के 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। आसान शब्दों में बताएं तो थ्योरी परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षा तीनों मिलाकर छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। इसके बाद ही उन्हें सफल घोषित किया जाएगा। बता दें कि सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम को छात्रों द्वारा टर्म-1 और टर्म-2 दोनों में ही उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अब तक दोनों टर्म के वेटेज को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं जारी किया है।

विज्ञापन

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • parikshasangam.cbse.gov.in
  • digilocker.gov.in

CBSE Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed