CBSE Result 2022: सीबीएसई 10वीं-12वीं के परिणाम जल्द, इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
CBSE Result 2022: लाखों की संख्या में छात्र अपने परिणाम को एक साथ चेक करेंगे। ऐसी परिस्थिति में आशंका है कि बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को अब जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने टर्म-1 की परीक्षा के परिणाम को वेबसाइट पर जारी करने के बजाय सीधे स्कूलों को भेज दिया था। इस कारण छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन रूप से चेक नहीं कर सके थे। हालांकि, इस बार बोर्ड टर्म-2 के परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। परिणाम के जारी होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE Result 2022: क्रैश हो सकती है वेबसाइट
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इसमें लाखों की संख्या में छात्र भाग लेते हैं। अब यह बात साफ है कि लाखों की संख्या में ही छात्र अपने परिणाम को एक साथ चेक करेंगे। ऐसी परिस्थिति में आशंका है कि बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो सकती है। हालांकि, छात्रों को परेशान होने कीआवश्यकता नहीं है। कई अन्य तरीके भी हैं जिन से वे अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे परिणाम
- cbseresults.nic.in
- results.gov.in
- results.amarujala.com
CBSE Result 2022: डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक कर सकेंगे परिणाम
छात्रों को यह बात मालूम होनी चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को वे डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को digilocker.gov.in पर जाकर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। इसके अलावा छात्रों को अपना परिणाम एसएमएस पर भी मिलेगा।
CBSE Result 2022: वेबसाइट पर कैसे चेक करें परिणाम?
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X