फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Result 2021: Class 12 Private candidates, Special Exam result declared, check details here

CBSE Result 2021: कक्षा 12वीं की विशेष परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

Wed, 29 Sep 2021 02:50 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 29 Sep 2021 02:50 PM IST
सार

CBSE Result 2021 Date & Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के निजी परीक्षार्थियों के परिणाम और विशेष परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
CBSE Result 2021: Class 12 Private candidates, Special Exam result declared, check details here
CBSE 12th Result 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के निजी उम्मीदवारों और विशेष परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र अगस्त और सितंबर में हुई ऑफलाइन परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई सुधार परीक्षा 25 अगस्त, 2021 से 15 सितंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई ने पहले ही भारत के सर्वोच्च न्यायालय को कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी करने की तारीख और समय के बारे में सूचित कर दिया था। अब बोर्ड जल्द ही कक्षा दसवीं का भी परिणाम जारी कर सकता है।

विज्ञापन

डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
गौरतलब है कि सीबीएसई ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कक्षा 12वीं सीबीएसई परिणाम 2021 तिथि पर अपना निर्णय प्रस्तुत किया था। बोर्ड ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए हैं कि छात्रों को विभिन्न विश्वविद्यालयों में समय पर आवेदन करने के समान अवसर मिले। बता दें कि छात्र डिजिलॉकर से अपना परिणाम भी देख सकेंगे और मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों ने डिजिलॉकर या किसी अन्य सरकार के प्लेटफॉर्म से मार्कशीट स्वीकार करना शुरू कर दिया है।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021: ऐसे करें डाउनलोड

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • लेट अपडेट सेक्शन में जाएं और उपयुक्त लिंक चुनें।
  • वैकल्पिक रूप से, यहां दी गई सीधी लिंक पर क्लिक करें - सीबीएसई 12वीं परिणाम 2021
  • लॉग इन करने के लिए रोल नंबर और स्कूल नंबर दर्ज करें।
  • भविष्य में किसी भी संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड की जांच करें, डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ले लें।

विज्ञापन

इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 35 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, बाद में कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई और आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर परिणाम घोषित किए गए। यह उम्मीद की जाती है कि कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 30 फीसदी इस वर्ष एक विशेष ऑफ़लाइन परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। इस बीच, छात्रों को सलाह दी जाती है कि सीबीएसई 12वीं परिणाम 2021 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर साझा की गई आधिकारिक वेबसाइट का अनुसरण करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed