फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE released marking scheme and practice set of 10th 12th board exams 2024

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने जारी की बोर्ड परीक्षा की मार्किंग स्कीम, छात्र इस तरह करें एग्जाम की तैयारी

Sat, 16 Sep 2023 10:25 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 16 Sep 2023 10:25 AM IST
सार

CBSE 10th, 12th Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए नयी शैली के सवाल का अभ्यास और मार्किंग स्कीम जारी की है। इससे छात्रों को तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी।
 

विज्ञापन
CBSE released marking scheme and practice set of 10th 12th board exams 2024
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE 10th, 12th Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए नयी शैली के सवाल का प्रैक्टिस सेट जारी किया है। इसके साथ संबंधित विषय की मार्किंग स्कीम भी जारी की गई है। इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस सवाल का उत्तर कैसे देने से अंक सटीक आएंगे। हर सवाल के जवाब के लिए सिलसिलेवार अंक की जानकारी भी दी गई है।

विज्ञापन

हुए हैं कई बदलाव

बता दें कि वर्ष 2024 की परीक्षा में कई बदलाव हुए है। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न से लेकर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न की संख्या बढ़ाई गयी है। हर सेक्शन में क्षमता आधारित प्रश्न रहेगें। इन प्रश्नों को छात्रों को समझने के लिए बोर्ड ने पहली बार 16 मुख्य विषयों का प्रैक्टिस सेट निकाला है। इसमें स्किल विषय को शामिल नहीं किया गया है। अब तक बोर्ड प्रश्न पत्र बैंक और सैंपल पेपर निकालता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न पत्र पर रहेगा जी-20 का लोगो 

वर्ष 2024 की परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्न पत्र के हर पृष्ठ पर जी-20 का लोगो भी अंकित होगा। इसके अलावा प्रश्न पत्र को थोड़ा कलरफुल भी बनाया गया है। हर प्रश्न की संख्या को अलग रंग दिया जाएगा ताकि छात्र-छात्राओं को सवाल अच्छे से दिखाई दे। दो प्रश्नों के बीच दो से तीन लाइन का गैप भी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed