फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE opens online application window for affiliation, schools can apply till this date; know details

CBSE: सीबीएसई ने संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खोली, स्कूल इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई; जानें प्रक्रिया

Thu, 13 Mar 2025 08:02 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 13 Mar 2025 08:02 AM IST
सार

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संबद्धता के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल 30 जून तक संबद्धता, विस्तार, अपग्रेडेशन, अतिरिक्त विषयों और अन्य श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
CBSE opens online application window for affiliation, schools can apply till this date; know details
CBSE Affiliation - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Affiliation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संबद्धता लेने, संबद्धता के विस्तार और अपग्रेडेशन, दो पालियां चलाने की अनुमति, अतिरिक्त विषय शुरू करने, स्कूल के नाम में बदलाव समेत अन्य श्रेणियों के लिए स्कूल 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने आगामी सत्र के लिए विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को 11 मार्च से खोल दिया है। 

विज्ञापन

क्या हैं आवेदन की शर्तें?

इसके लिए स्कूलों को आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका ऑनलाइन एफिलिएटेड स्कूल इंफॉर्मेशन सिस्टम (OSIS) डेटा सही ढंग से अपडेट हो। स्कूलों को बोर्ड के सरस पोर्टल पर संबद्धता, स्विच ओवर, अपग्रेडेशन विस्तार के लिए आवेदन करना होगा। इसके अलावा स्कूलों को वेबसाइट पर निर्धारित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।

और भी पढ़ें:- Holi School Holiday 2025: होली में दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें लिस्ट

आवेदन करने के इच्छुक सभी स्कूलों को स्कूल क्वालिटी एसेसमेंट एंड एश्योरेंस फ्रेमवर्क (SQAAF) को पूरा करना होगा। अतिरिक्त विषय की शुरूआत (गैर-विज्ञान) विषय के लिए स्वीकृति चाहने वाले स्कूलों को ओएसआईएस पोर्टल में डेटा अपडेट करना होगा।

इसके साथ बोर्ड के मानदंडों के अनुसार विषय की पेशकश करनी होगी। जिन स्कूलों का विस्तार लंबे समय से लंबित हैं, उन्हें पहले विस्तार के लिए आवेदन करना होगा, उसके बाद ही उन्हें किसी अन्य श्रेणी के तहत आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • स्कूल का मान्यता प्रमाण पत्र
  • आवश्यक बुनियादी ढांचे का विवरण
  • वित्तीय स्थिरता का प्रमाण
  • सीबीएसई के मानदंडों के अनुरूप विषय की पेशकश का विवरण
  • स्कूल की वेबसाइट पर संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed