2020 की बोर्ड परीक्षा में ये बदलाव करने जा रहा है CBSE, स्कूलों से मांगी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में कई बदलाव करने जा रहा है। सीबीएसई स्कूलों में अब तक बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होम सेंटर पर ही होती आ रही हैं। यानी स्टूडेंट्स अपने ही स्कूल में प्रैक्टिकल की परीक्षा देते हैं। लेकिन अगले साल से इसमें बदलाव हो सकता है। सीबीएसई वर्ष 2020 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी एक्सटर्नल सेंटर्स पर कराने की योजना बना रहा है। यानी अब थ्योरी पेपर्स की तरह ही प्रैक्टिकल की परीक्षाएं भी स्टूडेंट्स को दूसरे परीक्षा केंद्रों पर देनी होगी।
बोर्ड ने स्कूलों को भेजा ये नोटिस
हाल ही में बोर्ड द्वारा जारी एक सूचना के अनुसार, सीबीएसई से मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल को 10वीं व 12वीं की थ्योरी या प्रैक्टिकल परीक्षा का केंद्र बनाया जा सकता है। नई रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं की मार्किंग स्कीम में भी बदलाव करने के लिए तैयार है। थ्योरी की तरह ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को अलग से एडमिट कार्ड भी जारी किये जाएंगे। इसमें उनके प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी। स्टूडेंट्स को बताए गए केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा, जहां वे प्रैक्टिकल परीक्षा दे पाएंगे।
यह भी पढ़ें ः बिना जेईई या गेट के भी IIT से करें पढ़ाई, मिल रहा है ये शानदार मौका
बोर्ड ने इसके लिए सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को बताए गए फॉर्मेट पर विस्तृत जानकारी भेजने के लिए कहा है। इसके लिए स्कूलों को 10 दिनों का समय दिया गया है। ये तैयारी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा 2020 के लिए की जा रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही बोर्ड इस पर अंतिम निर्णय लेगा।
बता दें की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए 15 जुलाई 2019 तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स इस तारीख तक अपने विषयों में बदलाव भी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों को 21 जुलाई 2019 तक बोर्ड को पूरी जानकारी भेज देनी है।
कमेंट
कमेंट X