फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE launches Career Guidance Dashboard and Counseling Model to support students in 2025–26 session

CBSE: करियर प्लानिंग अब होगी आसान, सीबीएसई ने लॉन्च किया गाइडेंस डैशबोर्ड और काउंसलिंग मॉडल

Thu, 07 Aug 2025 06:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 06:40 PM IST
सार

CBSE: सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए करियर गाइडेंस डैशबोर्ड और काउंसलिंग हब एंड स्पोक स्कूल मॉडल लॉन्च किया। इन पहलों का उद्देश्य छात्रों के करियर मार्गदर्शन और मानसिक कल्याण को सशक्त बनाना है।
 

विज्ञापन
CBSE launches Career Guidance Dashboard and Counseling Model to support students in 2025–26 session
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

CBSE Career Guidance and Counseling Model: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दो प्रमुख पहलों की शुरुआत की है। सीबीएसई अधिकारियों के अनुसार, इन पहलों का उद्देश्य स्कूलों में करियर मार्गदर्शन की व्यवस्था को मजबूत करना और छात्रों के समग्र मानसिक व सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है। ये पहलें इस प्रकार हैं:- करियर गाइडेंस डैशबोर्ड और काउंसलिंग हब एंड स्पोक स्कूल मॉडल। 

विज्ञापन

भविष्य में मिले सुझावों के आधार पर होगा विकास: सीबीएसई अध्यक्ष

इन पहलों की शुरुआत करते हुए सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा, "दोनों पहल स्कूलों और छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए तैयार की गई हैं और भविष्य में हितधारकों के सुझावों के आधार पर इनका और विकास किया जाएगा।"

इस मौके पर आयोजित ओरिएंटेशन-सह-इंटरैक्शन सेशन में विशेषज्ञ टीमों ने करियर गाइडेंस डैशबोर्ड की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इसके यूजर इंटरफेस, मुख्य विशेषताओं और छात्रों, शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को विस्तार से समझाया।

इसके अलावा, सीबीएसई काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल पर एक केंद्रित सत्र आयोजित किया गया, जिसमें इस मॉडल की संरचना, स्कूल स्तर पर निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों और निगरानी प्रणाली के बारे में जानकारी साझा की गई।

इन पहलों से देशभर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और छात्रों को समय पर सही दिशा देने में मदद मिलेगी। सीबीएसई का यह कदम छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और करियर विकास, दोनों क्षेत्रों में संतुलन लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed