CBSE: शिक्षकों के लिए सीबीएसई ने शुरू किए 14 प्रशिक्षण कार्यक्रम; नई शिक्षा नीति के मुताबिक मिलेगी ट्रेनिंग
CBSE: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत CBSE ने शिक्षकों के लिए 14 नए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम्स (CBPs) शुरू किए हैं। पटना में आयोजित नेशनल टीचर्स कॉन्फ्रेंस-2025 में ये मैन्युअल्स जारी किए गए। इनका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीक, आकलन और नवाचार से सशक्त करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को लागू करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शिक्षकों के लिए 14 नए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम्स (CBPs) की शुरुआत की है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास को सशक्त बनाना और शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना है।
ये प्रशिक्षण मैनुअल्स पटना में आयोजित नेशनल टीचर्स कॉन्फ्रेंस-2025 में जारी किए गए। इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि शिक्षक विषयों की गहरी समझ विकसित कर सकें और कक्षा शिक्षण को सरल और आकर्षक बना सकें। इसमें शिक्षकों को व्यावहारिक रणनीतियां, नवाचारपूर्ण उपकरण और संरचित सेशन प्लान उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्कूलों से बोर्ड का अनुरोध
बोर्ड ने अपने सभी संबद्ध विद्यालयों से अनुरोध किया है कि वे इन कार्यक्रमों की जानकारी शिक्षकों तक पहुंचाएं। अक्टूबर 2025 से ये CBPs, CBSE के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिए 'प्रशिक्षण त्रिवेणी' पहल के अंतर्गत आयोजित किए जाएंगे।
प्रमुख कार्यक्रम
- हिंदी भाषा (कक्षा 10): राष्ट्रीय शैक्षिक लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी शिक्षण रणनीतियां।
- संस्कृत (माध्यमिक स्तर): सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने की दक्षता पर केंद्रित।
- पेंटिंग (माध्यमिक स्तर): रचनात्मक चित्रकला, लोक कला, ओरिगामी, प्रिंटमेकिंग और कैलिग्राफी की तकनीकें।
- कंपिटेंसी-बेस्ड असेसमेंट (सोशल साइंस, साइंस और गणित): आलोचनात्मक सोच और समस्या-समाधान को बढ़ावा देने वाली मूल्यांकन विधियां।
- अर्थशास्त्र (कक्षा 12): राष्ट्रीय आय और उससे जुड़े पहलुओं पर दक्षता-आधारित शिक्षण और आकलन।
- खेलों के जरिए मूल्य शिक्षा (सभी स्तर): टीमवर्क, धैर्य, समानता और समावेशन को बढ़ावा देने वाली रणनीतियां।
- STEM शिक्षा (सभी स्तर): अंतर्विषयक STEM शिक्षण के व्यावहारिक तरीके, जो रचनात्मकता और 21वीं सदी के कौशल विकसित करें।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
इन पहलों का मकसद शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण दृष्टिकोण से सशक्त करना है, ताकि छात्रों में बेहतर सीखने के परिणाम और समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
कमेंट
कमेंट X