CBSE-ISC 12th Exams: सीबीएसई-आईएससी बोर्ड ने रद्द की 12वीं की परीक्षा, इन राज्यों में भी लिया जा सकता है ऐसा फैसला
- 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लंबी बैठक के बाद परीक्षा रद्द करने का लिया फैसला
- कहा- हमारे छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस पहलू पर कोई समझौता नहीं होगा
विस्तार
कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर 12वीं के छात्रों पर भी पड़ा। कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीबीएसई और आईएससी 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मंगलवार को हुई बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया। पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया।
पीएम मोदी ने कहा कि सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा पर फैसला छात्रों के हित में लिया गया है। सीबीएसई के बाद आईएससी बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) बोर्ड परीक्षा (12वीं कक्षा) रद्द करने का निर्णय प्रधानमंत्री के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद किया गया है। भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) के अध्यक्ष डॉ जी इम्मानुएल ने बताया कि परिणामों को तैयार करने के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।
CBSE News: सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द, पीएम मोदी ने कहा- छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
प्रधानमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक में बड़ा फैसला करते हुए सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द करने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही आईएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। बैठक में सहमति बनी है कि यदि पिछले साल की तरह कुछ छात्र परीक्षा देने की इच्छा रखते हैं, तो स्थिति अनुकूल होने पर सीबीएसई द्वारा उन्हें परीक्षा में बैठने का विकल्प प्रदान किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ISC 12th Board Exam 2021 cancelled: सीबीएसई के बाद आईएससी बोर्ड ने भी रद्द की 12वीं की परीक्षा
ISC 12th Board Exam 2021 cancelled: सीबीएसई के बाद आईएससी बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) बोर्ड परीक्षा (कक्षा 12) रद्द करने का निर्णय प्रधानमंत्री के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद किया गया है। भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) के अध्यक्ष डॉ जी इम्मानुएल ने बताया कि परिणामों को तैयार करने के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Board Exam 2021: यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान समेत इन राज्यों में भी रद्द हो सकती हैं 12वीं की परीक्षाएं
अब इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पुनर्विचार किया जाएगा। संभव है इन राज्यों के साथ ही कई अन्य राज्यों में भी प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सीबीएसई के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं भी होगी रद्द, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत
सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। उत्तराखंड में भी 12 वीं की परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई थी। देहरादून रीजन में 333 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह के मुताबिक 1100 स्कूलों के 87000 बच्चे बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, लेकिन हालातों को देखते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला ठीक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा सरकार का फैसला: 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं की रद्द, छात्रों के पास होगा परीक्षा देने का विकल्प
सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, कोविड की स्थिति सामान्य होने पर विद्यार्थियों के पास परीक्षा देने का विकल्प मौजूद रहेगा। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मंगलवार देर शाम यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सीबीएसई 12वीं बोर्ड: संतुष्ट न होने पर दे सकते हैं परीक्षा, ऐसे तैयार होगा अंतिम परिणाम, पढ़िए पूरी खबर
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद अब अभिभावकों और विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई के अधिकारी ने यह स्पष्ट किया है कि अभी मूल्यांकन मानदंड तैयार करने में समय लग सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द: यह निर्णय अकादमिक से अधिक राजनीतिक, विशेषज्ञों की आई मिली-जुली प्रतिक्रिया
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय लेने के बाद से ही प्रतिक्रियाओं का दौर थम नहीं रहा है। कुछ शिक्षकों द्वारा फैसले का स्वागत किया गया है। वहीं कुछ ने इसका विरोध भी किया है। भोपाल के एक निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा ने अमर उजाला से खास बातचीत की है। इसमें उन्होंने कहा है कि मेरी राय में बारहवीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय अकादमिक से अधिक राजनीतिक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विद्यार्थियों में खुशी की लहर, फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर उत्सव शुरू
बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर उत्सव शुरू हो गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कमेंट
कमेंट X