{"_id":"5def17c78ebc3e878f25b55b","slug":"cbse-ib-intelligence-bureau-has-been-added-know-about-syllabus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE: जोड़ा गया है एक नया विषय, केंद्र सरकार ने पाठ्यक्रम भी किया तैयार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: जोड़ा गया है एक नया विषय, केंद्र सरकार ने पाठ्यक्रम भी किया तैयार
Tue, 10 Dec 2019 09:29 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 10 Dec 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
cbse
- फोटो : cbse
सीबीएसई स्कूलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की एक विषय की तरह पढ़ाई होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया है। एआई को पहले चरण में कक्षा नौवीं से लागू किया जाएगा। इस विषय की पढ़ाई 8वीं और 10वीं कक्षा में भी शुरू कराने की योजना है। इसे स्कूलों में लागू करने के लिए सरकार माइक्रोसॉफ्ट इंटेल, आईबीएम जैसी कंपनियों से मदद लेगी। इस संबंध में सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों को दिशानिर्देश भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से देश के विभिन्न भागों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के नए कोर्स को लागू करने के लिए 40 से अधिक ट्रेनिंग प्रोग्राम कराए जा चुके हैं। सीबीएसई नए कोर्स को केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, केंद्र सरकार से संबद्ध स्कूलों के साथ निजी स्कूलों में भी लागू करने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 12 घंटे का एक इंस्पायर माड्यूल भी तैयार किया है। कोर्स सीबीएसई स्कूलों को भेजा चुका है। साथ ही इसे वेबसाइट पर भी लोड किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को देंगे प्रशिक्षण
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को विषय के रूप में लागू करने और शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने माइक्रोसाफ्ट इंटेल, आईबीएम जैसी कंपनियों से समझौता किया है। ये कंपनियां पहले दौर में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित करेंगी। देश के दूसरे शहरों में प्रशिक्षण का काम शुरू हो गया है। जिन स्कूलों में प्रशिक्षण पूरा हो गया है, वहां विषय को पढ़ाया जा रहा है।50 अंक का होगा प्रश्नपत्र
सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध यूनिट वाइज कोर्स में पहली यूनिट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का परिचय है। पहली यूनिट में 10 अंक का सैद्घांतिक और 10 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। दूसरी यूनिट में प्रोजेक्ट साइकिल शामिल है, इसमें भी 10 अंक की सैद्घांतिक और 10 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। तीसरी यूनिट में नेचुरल नेटवर्क को रखा गया है, इसमें 10 अंक की सैद्घांतिक और 10 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। चौथी यूनिट में पाइथन का परिचय है, इसमें 20 अंक की सैद्घांतिक और 10 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इसी तरह पांचवीं यूनिट में को-करिकुलर स्किल है, इसमें 10 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।प्रयागराज के स्कूलों का नहीं हुआ प्रशिक्षण
श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या एवं सहोदया की अध्यक्ष रविंदर बिरदी का कहना है कि अभी तक सीबीएसई की ओर से प्रयागराज के किसी शिक्षक को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। प्रशिक्षण पूरा होने और शिक्षक की व्यवस्था होने के बाद इसे लागू करने के बारे में सोचा जाएगा। फिलहाल, सीबीएसई की योजना सभी स्कूलों में इसको लागू किए जाने की है।ये भी पढ़ें- इंटरव्यू में हिंदी-अंग्रेजी भाषा के सवाल पर ये दिया जवाब, 13वीं रैंक पाकर बने IAS टॉपर
कमेंट
कमेंट X