फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE CTET DECEMBER 2022 Latest Update On CTET E-Admit Card Sarkari Naukri Exam Marking Scheme

CBSE CTET: कब जारी होगा सीटेट का प्रवेश-पत्र; क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न और क्या है मार्किंग स्कीम?

Thu, 15 Dec 2022 07:15 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 07:15 AM IST
सार

CBSE CTET DECEMBER 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाने वाली है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
CBSE CTET DECEMBER 2022 Latest Update On CTET E-Admit Card Sarkari Naukri Exam Marking Scheme
CBSE CTET DECEMBER 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE CTET DECEMBER 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाने वाली है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियां अभी घोषित नहीं की गईं हैं। परीक्षा सीबीटी मोड में दो पारियों में आयोजित की जाएगी। दोनों पारियों में परीक्षा की अवधि केवल 2.30 घंटे की होगी। पहली पारी सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 02.30 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।  

विज्ञापन

CBSE CTET परीक्षा केंद्र के बारे में अहम सूचना

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी पसंद का परीक्षा शहर पहले आओ पर आवंटित किया जाएगा। परीक्षा के शहर में क्षमता की उपलब्धता के अनुसार ही पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाते हैं।  यदि किसी विशेष शहर की कुल क्षमता आवेदन प्रक्रिया के पूरा होने या परीक्षा शुल्क का भुगतान करने या पोर्टल पर लेन-देन के अद्यतन करने के दौरान भरी हुई है, तो उम्मीदवार को या तो परीक्षा के किसी अन्य शहर का चयन करने या लेनदेन को रद्द करने का विकल्प दिया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार लेन-देन रद्द करता है, तो भुगतान की विधि के अनुसार उसके खाते में पूरी फीस वापस कर दी जाएगी और सीटेट की इस परीक्षा के लिए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा शहर बदलने का अनुरोध किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE CTET परीक्षा पैटर्न एवं अंक योजना

सीटेट के दो पेपर होंगे। पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। जबकि पेपर-2 उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा छठवीं से आठवीं के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। CTET में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनमें से चार विकल्प होंगे। इनमें सही उत्तर के लिए एक विकल्प उपयुक्त होगा। प्रत्येक पर सही उत्तर एक अंक मिलेगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

 

विज्ञापन

CBSE CTET ई-एडमिट कार्ड कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed