UPSC CSE Main 2020: सिविल सेवा मेन परीक्षा का टाइमटेबल जारी, देखें पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC CSE Main 2020: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का टाइमटेबल जारी कर दिया है। UPSC CSE 2020 मुख्य परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2021 से 17 जनवरी 2021 के बीच किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास की थी, वे विस्तृत शेड्यूल को देख सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए पूरा टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का पहला सेशन नौ बजे से लेकर बारह बजे और दूसरा सत्र दोपहर बाद दो बजे से लेकर पांच बजे तक होगा। बता दें कि आयोग मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए पहले ही डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर चुका है। जिसे भरने की आखिरी तारीख 11 नवंबर है।
इसे भी पढ़ें-SSC CHSL Answer Key: टियर 1 परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
बता दें कि मुख्य परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए जन्मतिथि, कैटेगरी और शैक्षिक योग्यता के समर्थन में स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा फीस के साथ डीएएफ-I जमा करना अनिवार्य होता है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 23 अक्तूबर को जारी हुआ था। परीक्षा 4 अक्तूबर को हुई थी। यूपीएससी के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) , भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में चुने जाते हैं।
डायरेक्ट लिंक
यहां क्लिक करके चेक करें टाइमटेबल
कमेंट
कमेंट X