CBSE Compartment Result 2023: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CBSE Compartment Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की वेबसाइटों cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Class 12th Compartment Result 2023 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करना होगा।
सीबीएसई 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाएं 2023 17 जुलाई से शुरू हुईं। जबकि कक्षा 12 की पूरक परीक्षाएं केवल एक ही दिन, 17 जुलाई को आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षाएं 22 जुलाई तक आयोजित की गईं। दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 06 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी।
बता दें कि बोर्ड परीक्षा 2023 में एक या अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई पूरक परीक्षा 2023 आयोजित की गई थी। कक्षा 12 में कुल 1,25,705 छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया था। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को समेकित मार्कशीट मिलेंगी।
ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
-
कक्षा 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
सीबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें
कमेंट
कमेंट X