फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Cbse Compartment Result 2023 Class 12th Out check scorecard At cbse.nic.in

CBSE Compartment Result 2023: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

Tue, 01 Aug 2023 04:53 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 01 Aug 2023 04:53 PM IST
सार

CBSE Compartment Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की वेबसाइटों cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Cbse Compartment Result 2023 Class 12th Out check scorecard At cbse.nic.in
cbse results 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CBSE Class 12th Compartment Result 2023 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

 

सीबीएसई 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाएं 2023 17 जुलाई से शुरू हुईं। जबकि कक्षा 12 की पूरक परीक्षाएं केवल एक ही दिन, 17 जुलाई को आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षाएं 22 जुलाई तक आयोजित की गईं। दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 06 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बोर्ड परीक्षा 2023 में एक या अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई पूरक परीक्षा 2023 आयोजित की गई थी। कक्षा 12 में कुल 1,25,705 छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया था। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को समेकित मार्कशीट मिलेंगी। 

विज्ञापन

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।

  • कक्षा 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • सीबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें
     

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed