फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Result 2021 Marking criteria likely to be out in a day or two

सीबीएसई 12वीं परिणाम: मार्किंग मानदंड को लेकर सामने आई ये जानकारी, बोर्ड ने रद्द कर दी थी परीक्षा

Wed, 16 Jun 2021 04:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 16 Jun 2021 04:00 PM IST
सार

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का मार्किंग क्राइटेरिया जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
CBSE Class 12 Result 2021 Marking criteria likely to be out in a day or two
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का मार्किंग क्राइटेरिया जारी नहीं किया है। सीबीएसई बोर्ड से बारहवीं कक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी बेसब्री से 12वीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड का इंतजार कर रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि बोर्ड आने वाले एक या दो दिन के भीतर बारहवीं के रिजल्ट के लिए मार्किंग क्राइटेरिया जारी कर सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। दरअसल, बोर्ड कोरोना वायरस की वजह से पहले ही बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है और ऐसे में अब इस साल विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CBSE 2021: बोर्ड ने लांच किया इनोवेशन एंबेसडर प्रोग्राम, जानिए इस प्रोग्राम के तहत किसे मिलेगी ट्रेनिंग
विज्ञापन



अभी तक यह ज्ञात नहीं है कि बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड प्रक्रिया क्या होगी। बोर्ड ने 4 जून को सीबीएसई बारहवीं के परिणाम के लिए अच्छी तरह से परिभाषित उद्देश्य मानदंड स्थापित करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। बोर्ड ने इस 12 सदस्यीय पैनल को 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तेलंगाना: कोरोना के कारण स्कूलों और डीआईईटी कॉलेजों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पैनल को 14 जून को अपनी रिपोर्ट बोर्ड को देनी थी, लेकिन समिति ने इसके लिए कुछ और वक्त मांगा है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 3 जून को सीबीएसई को 12वीं कक्षा के छात्रों के मूल्यांकन के फॉर्मूले को रिकॉर्ड करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जून को सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।

बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पास करने के लिए उनके स्कूलों में तीन साल के प्रदर्शन को देखा जा सकता है। यह सबसे चर्चित मूल्यांकन मानदंडों में से एक यह है कि छात्रों का मूल्यांकन पिछले वर्षों में क्रमशः नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं कक्षाओं में उनके नंबरों को आधार बनाकर किया जाए। इसके अलावा, मूल्यांकन मानदंड का दूसरा विकल्प 12वीं की व्यावहारिक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं को बनाया जा सकता है। इसमें बारहवीं कक्षा के छात्रों के प्री बोर्ड परीक्षाओं और टेस्ट के अंकों के आधार पर उनका रिजल्ट तैयार किया जा सकता है।  हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी बारहवीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी करना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed