CBSE 2021: बोर्ड ने लांच किया इनोवेशन एंबेसडर प्रोग्राम, जानिए इस प्रोग्राम के तहत किसे मिलेगी ट्रेनिंग
शिक्षकों को एआई, ब्लॉकचैन, कोडिंग, साइबर सुरक्षा आदि विषयों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने संयुक्त रूप से इनोवेशन एंबेसडर प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम के जरिए सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में शिक्षकों को इनोवेशन समेत पांच मॉड्यूल की ट्रेनिंग दी जाएगी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को विद्यालय स्तर पर लागू करने की कड़ी में यह प्रोग्राम शुरू किया गया है।
#CBSEforstudents #CBSE #AICTE pic.twitter.com/qpej0RLGWN
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 15, 2021विज्ञापन
ट्रेनिंग के लिए यह होंगे पांच मॉड्यूल
- डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन,
- आइडिया जनरेशन एंड आइडियल हैंड-होल्डिंग,
- बौद्धिक संपदा अधिकार,
- उत्पाद / प्रोटोटाइप विकास और
- वित्त, बिक्री और मानव संसाधन।
ब्लॉकचैन, कोडिंग में दी जाएगी ट्रेनिंग
सीबीएसई के अध्यक्ष मनोज आहूजा बताते हैं कि एआई, ब्लॉकचैन, कोडिंग, साइबर सुरक्षा में शिक्षकों को ट्रेन किया जाएगा। छात्रों को इनोवेटिव टास्क के बारे में सोचने और करने के लिए स्कूलों में सक्षम वातावरण की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी है इन छात्रों को मेंटर करना और एनईपी 2020 के लक्ष्यों के साथ शिक्षा को आगे बढ़ाना।
40 हजार से ज्यादा शिक्षक ले चुके हैं भाग
गौरतलब है कि इनोवेशन एंबेसडर प्रोग्राम के लिए आयोजित किया गया ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम में 40 हजार से भी ज्यादा शिक्षकों ने भाग लिया था।
कमेंट
कमेंट X