फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   cbse class 12 maths exam tips for preparation for mathematics board exams sample paper for the session 2021 term 1 exam check details here

CBSE Class 12 Maths Exam Tips: कल है सीबीएसई 12वीं बोर्ड की गणित परीक्षा, कैसे करें तैयारी, यहां जानें टिप्स 

Sun, 05 Dec 2021 03:37 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 03:37 PM IST
सार

CBSE class 12 Maths Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड की कल यानी 6 दिसंबर 2021 को मैथ्स विषय की परीक्षा होने वाली है। अंतिम समय में छात्रों को अक्सर कुछ न कुछ शंकाएं रहती हैं, आइए जानिए कि कैसे परीक्षा की तैयारी करें। बोर्ड की वेबसाइट  ये हैं महत्वपूर्ण टिप्स 

विज्ञापन
cbse class 12 maths exam tips for preparation for mathematics board exams sample paper for the session 2021 term 1 exam check details here
CBSE class 12 Maths Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मैथ्स की बोर्ड परीक्षा कल यानी 6 दिसंबर 2021 को होने वाली है। आखिरी मिनट में छात्रों के मन में इस बोर्ड परीक्षा को लेकर कई तरह के सवाल आ रहे हैं। गणित एक मुख्य विषय है, इसमें प्रत्येक सवालों को सुलझाने के लिए बेहतर दृष्टिकोण की जरूरत पड़ती है कि कौन से प्रश्न को किस फार्मूले के साथ हल करने की ज्यादा आवश्यकता होती है। इसमें छात्रों को गणित के हर अध्याय की सैद्धांतिक ज्ञान की समझ होनी चाहिए और उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि वह किस सवाल को चरणबद्ध तरीके से समय को ध्यान में रखते हुए हल करने की क्षमता रखते हैं।

विज्ञापन


कई छात्रों को गणित विषय बहुत ही चुनौतीपूर्ण लगता है तो कई ऐसे भी छात्र हैं जो अपनी कुशलता को इसी विषय से सिद्ध करने में जुटे रहते हैं। हालांकि, इस विषय में सफल बनने के लिए इसकी थ्योरी और फार्मूले पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इन सबसे महत्वपूर्ण है कि छात्र लगातार प्रत्येक खण्ड का अभ्यास करते रहें। तभी वह इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। कोरोना महामारी के कारण छात्रों की कक्षाओं का संचालन ज्यादातर ऑनलाइन माध्यम से हुआ। उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और इसकी तैयारी के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ा।

विज्ञापन

CBSE class 12 board Maths Exam Preparation tips : आइए जानिए उन एग्जाम टिप्स के बारे में, जिससे आप मैथ्स की बोर्ड परीक्षा के भय से दूर हो जाएंगे -

1. मैथ्स के नए परीक्षा स्वरूप में जानें 

छात्रों को मैथ्स के परीक्षा स्वरूप की पूरी समझ है। सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के तहत 90 मिनट के मैथ्स के सत्र 2021-22 के सैंपल पेपर उपलब्ध हैं। इसमें तीन सेक्शन-ए,बी और सी मौजूद हैं। ए और बी में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनमें से छात्रों को 16 प्रश्नों को करना है। वहीं सी सेक्शन में 10 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए हैं, जिनमें से 8 प्रश्नों को हल करना है। कुल 40 अंकों का पेपर है, जिसमें प्रत्येक सवाल के लिए एक समान अंक ही निर्धारित किए गए हैं। 90 मिनट की परीक्षा में कोई भी नकारात्मक अंकन नहीं है।

2. पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझ लें 
 
गणित बोर्ड परीक्षा के लिए एक अच्छी तैयारी की रणनीति बहुत ही मददगार होती है। छात्रों को सिर्फ परीक्षा के स्वरूप को ही नहीं जानना है बल्कि  सीबीएसई द्वारा उपलब्ध कराए गए संशोधित पाठ्यक्रम को भी समझना है। छात्रों को एक उचित अध्ययन योजना बनाकर सभी प्रासंगिक विषयों और कॉन्सेप्ट को शामिल करना चाहिए। अच्छे अंक लाने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताब का अध्ययन बहुत जरूरी है। पूरी परीक्षा एनसीईआरटी की किताब में दिए गए कॉन्सेप्ट के इर्द-गिर्द गढ़ी होती है।

3. CBSE class 12 Maths sample papers : बोर्ड के नए सत्र 2021-22 के सैंपल पेपर का अभ्यास करें 
 
सीबीएसई की तरफ से हर शैक्षणिक वर्ष के लिए नए सैंपल पेपर को अपनी वेबसाइट cbse.nic.in में प्रकाशित करती है। छात्रों को इस बार सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इस साल सीबीएसई द्वारा परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। मैथ्स का सैंपल पर बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है और छात्र इसका अच्छी तरह से अभ्यास अवश्य करें।

4. हाथ से लिखे नोट्स को तैयार करें 

गणित में महारत हासिल करने के लिए फार्मूले, थ्योरी और कॉन्सेप्ट को दिल से सीखने और याद रखने की जरूरत है। सिर्फ बारहवीं कक्षा की अवधारणाएं महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि पिछली कक्षाओं के फार्मूले भी गणित की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए समान रूप से प्रासंगिक हैं। अंतिम समय में फार्मूलों,सिद्धांतों और विधियों की अच्छी तरह से रिवीजन करने के लिए हाथ से लिखे हुए नोट्स को जरूर बनाएं।

विज्ञापन

5. अपना व्यक्तिगत टाइम टेबल बनाएं 

दिन में एक अच्छे संतुलित आहार की तरह ही जरूरत है कि छात्र एक पूरे दिन में सभी विषयों को समान रूप से अपना समय दें। दिन में कई घंटे सिर्फ एक ही परीक्षा की तैयारी करने से छात्र नीरस और उबाऊ महसूस करने लगते हैं। इसलिए कई विषयों को मिलाकर दिन में पढ़ाई करें। चरणबद्ध तरीके से दिन में कई अलग-अलग प्रकार के प्रश्नों को सुलझाएं। गणित केवल उत्तर प्राप्त करने के बारे में नहीं है। छात्रों को इस तरीके से अभ्यास करना होगा कि वह अपनी परीक्षा में समय का अच्छी तरह से उपयोग करते हुए निर्धारित समय अवधि में पूरे अंक प्राप्त करने की क्षमता को विकसित करें।

6. सभी शंकाओं को दूर करें 

अपने मैथ्स के विषयों के तमाम संदेहों को और कठिन कॉन्सेप्ट को नोट कर लें। मैथ्स विषय तब तक एक अच्छा, दिलचस्प व कुशलता पूर्ण विषय लगता है जब तक छात्र इसके प्रश्नों को अपनी क्षमता के अनुरूप हल करते रहते हैं। लेकिन जैसे ही छात्रों किसी जगह पर रुकना शुरू कर देते हैं तो वह अपनी रूचि खोने लगते हैं और फिर उन्हें यह विषय कठिन लग सकता है। सभी तरह के कॉन्सेप्ट को अच्छी तरह से समझने के लिए प्रत्येक प्रकार के प्रश्नों का अभ्यास करना ज्यादा उचित है। सैंपल पेपरों को सुलझाते हुए खुद का मूल्यांकन करें और अपने कमजोर बिंदुओं को खोजें। इससे आपको ज्यादा अंक पाने में और समय के अनुकूल पेपर को हल करने में सहायता मिलेगी।

7. अध्ययन सत्र के बीच ब्रेक लें 

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अपने अध्ययन सत्र से हर दो से तीन घंटे के बाद एक ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। मोबाइल या कंप्यूटर पर न बैठें और खुद को टीवी देखने या वीडियो गेम खेलने से बचाएं। यह आपके समय को बर्बाद करती है और इससे आपकी आंखों पर और जोर पड़ेगा। इसकी बजाय कुछ आउटडोर या इनडोर गेम खेलें जो आपके दिमाग और शरीर को तरोताजा कर दें। खेल, नृत्य या गायन जैसे कोई भी शौक हैं, तो उससे अपने मन को बहलाएं। इस तरह की गतिविधियां आपको अपने विषय पर बेहतर ध्यान देने में मदद करेगी।

इस डायरेक्ट लिंक पर उपलब्ध है मैथ्स का टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2021-22 सत्र का सैंपल पेपर - cbseacademic.nic.in/web_material/SQP/ClassXII_2021_22/Maths-SQP.pdf

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed