सीबीएसई बोर्ड: बिजनेस स्टडी के पेपर से संतुष्ट नजर आए विद्यार्थी, कुछ सवालों ने बढ़ाई मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तहत शुक्रवार को 12वीं कक्षा का बिजनेस स्टडी का पेपर हुआ। बिजनेस पेपर को लेकर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। ज्यादातर विद्यार्थियों का कहना था कि ये परीक्षा सीबीएसई की आगामी परीक्षाओं के जटिल होने की शुरुआत है।
कुछ लोगों ने कहा पेपर काफी आसान था। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पेपर को आसान बताया और अच्छे नंबर आने की उम्मीद जताई।
छात्रा दिपांशी ने बताया कि पेपर आसान था। उसने सारा पेपर किया है। उन्होंने शत प्रतिशत अंक आने की उम्मीद जताई। वहीं छात्र अंकित का कहना था कि इस बार पेपर पाठ्यक्रम से ही आया। उसके द्वारा सारे प्रश्न हल किए गए हैं। उसे प्रश्न हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। प्रश्नपत्र के बारे में अध्यापिका मीनाक्षी कौशिक ने बताया कि बिजनेस स्टडी का पेपर अच्छा था। सरल था। बच्चे पेपर देने के बाद काफी खुश थे।
वहीं एपीजे स्कूल से बिजनेस का पेपर देने आई सलोनी को बिजनेस का पेपर बहुत मुश्किल लगा। सलोनी का कहना था कि बिजनेस पेपर के बाद आगामी परीक्षाओं की चिंता सता रही है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रश्न पत्र पैटर्न पिछले साल के प्रश्नपत्र के समान था और कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रमों से बाहर नहीं था। जो वास्तव में छात्रों के लिए एक बड़ी राहत थी। लगभग 40% सवाल आसान थे और एनसीईआरटी के किताबों से पूछे गए थे। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबों का अच्छे से अध्ययन किया, वे अच्छे अंक लाने की उम्मीद रख सकते हैं।
कॉमर्स के छात्रों के लिए सीबीएसई की अगली परीक्षा 15 मार्च को अकाउंटेसी पेपर का और 22 मार्च को फाइनेंशियल अकाउंटिंग एंड मार्केटिंग पेपर का होगी।
कमेंट
कमेंट X