फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10 Board Result 2021 to be out soon Direct link for schools to upload CBSE 10th result 

सीबीएसई रिजल्ट 2021: स्कूलों के लिए 10वीं का रिजल्ट अपलोड लिंक एक्टिव, पढ़िए पूरी खबर

Tue, 11 May 2021 12:05 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 11 May 2021 12:05 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों के रिजल्ट अपलोड करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। 

विज्ञापन
CBSE Class 10 Board Result 2021 to be out soon Direct link for schools to upload CBSE 10th result 
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों के रिजल्ट अपलोड करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। स्कूलों के दसवीं कक्षा के रिजल्ट अपलोड करने के लिए लिंक एक्टिव हो गया है। स्कूल दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अंकों को अब ई-परीक्षा पोर्टल के जरिए अपलोड कर सकते हैं। इसका लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस साल सीबीएसई ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया था और घोषणा की थी कि विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एनआईओएस बोर्ड परीक्षा 2021: फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ी
विज्ञापन

 

बता दें कि स्कूल द्वारा छात्रों का डेटा अपलोड के बाद एडिट या मॉडिफाई नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को दसवीं कक्षा के नंबर अपलोड करने की प्रक्रिया के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा है। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को 11 जून तक या उससे पहले दसवीं कक्षा के छात्रों के अंक अपलोड करने हैं। इस साल सीबीएसई दसवीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट 20 जून तक घोषित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-करिअर गाइडेंस : 10वीं पास करने के बाद ये कोर्स दिलाएंगे आपको तुरंत नौकरी, फीस भी है कम


दसवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए नई मार्किंग स्कीम में कुल 100 नंबरों को 20 नंबर और 80 नंबर में बांटा गया है। स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए किए गए इंटरनल मार्किंग के आधार पर 20 नंबर दिए जाएंगे। बाकी 80 नंबर छात्रों को स्कूलों द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। 80 नंबरों में से 10 नंबर पीरियोडिक/यूनिट टेस्ट और 30 नंबर अर्धवार्षिक और 40 नंबर प्री-बोर्ड के आधार पर मिलेंगे। यह नई मार्किंग पॉलिसी छात्रों द्वारा चुने गए 5 मुख्य विषयों के स्कोर की गणना के लिए है। अगर किसी छात्र ने छह या उससे ज्यादा विषयों के लिए पंजीकरण किया है तो उसके छठवें विषय के लिए स्कोर की गणना अधिकतम प्राप्त नंबरों में से सबसे ज्यादा 3 नंबरों के औसत नंबरों के आधार पर किया जाएगा।  सीबीएसई ने स्कूलों को 25 मई तक रिजल्ट फाइनल करने के लिए कहा है और उसके बाद 5 जून तक सभी स्कूलों को बोर्ड को रिजल्ट सबमिट के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed