फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   cbse class 10 and 12 exam dates latest updates know more details

CBSE Board Exam Date 2020: इस दिन जारी होगी परीक्षा की तिथि

Wed, 06 May 2020 01:22 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 06 May 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
cbse class 10 and 12 exam dates latest updates know more details
"CBSE 10th Board Exam Time Table 2020
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की कि इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिए जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक होगी जबकि मेडिकल संकाय में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। कोविड-19 से मुकाबले के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ये दोनों परीक्षाएं टाल दी गई थी।
विज्ञापन


अब छात्र-छात्रों को सीबीएसई परीक्षा की तिथि का इंतजार है। जब मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से एक छात्र ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तिथि के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड की लंबित विषयों की परीक्षा पर जल्द ही निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन


उनके ऐसा कहने से एक बात तो साफ है कि परीक्षाओं की तिथि जल्द ही घोषित होने वाली है। बता दें कि सीबीएसई परीक्षा की तिथि भी जेईई परीक्षा और नीट परीक्षी की तरह मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक फेसबुक लाइव के माध्यम से देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जब एक छात्र ने पूछा कि कॉलेज कब खुलेंगे तब मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि यूजीसी कैलेंडर में एक जुलाई से कॉलेज की परीक्षा आयोजित करने और अगस्त में नया सत्र शुरू करने का सुझाव दिया है। बता दें जब कॉलेज स्तर की परीक्षा 1 जुलाई से आयोजित की जाएगी तो जुलाई-अंत तक परिणाम घोषित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि सत्र अगस्त से शुरू हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed