फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Today is the last day to change city for examinations

सीबीएसई बोर्ड: परीक्षाओं के लिए शहर बदलने का आज अंतिम दिन, स्कूलों को वेबसाइट पर अनुरोध करना होगा अपलोड

Wed, 10 Nov 2021 06:57 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 10 Nov 2021 06:57 AM IST
सार

छात्र परीक्षा का शहर बदलने के लिए 10 नवंबर आधी रात तक अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ईमेल के माध्यम से स्कूलों को सूचित करना होगा। छात्रों से प्राप्त अनुरोधों को स्कूल एक सूची बनाकर 12 नवंबर आधी रात तक सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

विज्ञापन
CBSE Board Today is the last day to change city for examinations
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-बारहवीं की पहले सत्र की माइनर विषयों की परीक्षाएं 16-17 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। जबकि दसवीं की मुख्य परीक्षाएं 30 नवंबर और बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होनी है। इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा का शहर बदलने का अवसर दिया है।

विज्ञापन


छात्र परीक्षा का शहर बदलने के लिए 10 नवंबर आधी रात तक अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ईमेल के माध्यम से स्कूलों को सूचित करना होगा। छात्रों से प्राप्त अनुरोधों को स्कूल एक सूची बनाकर 12 नवंबर आधी रात तक सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि वह जिस शहर से परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उसका चुनाव सावधानी से किया जाए। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि एक बार स्कूल द्वारा अनुरोध जमा करने के बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। मालूम हो कि कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने छात्रों को जहां रह रहे हैं, वहीं परीक्षा सेंटर देेने की सुविधा प्रदान की है। बोर्ड की ओर से परीक्षा शहर में बदलाव को लेकर एक सर्कुलर जारी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्कुलर में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण यदि कोई छात्र किसी दूसरे शहर में रह रहे हैं तो वह अपने स्कूल से परीक्षा का शहर बदलने का आग्रह स्कूल से कर सकते हैं। छात्र थ्योरी या प्रैक्टिकल या थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा शहर बदलने का अनुरोध कर सकते हैं। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में केवल एक शहर को चुनने का विकल्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed