फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Term 2 Result Where To Check Result Other Than Website sarkari result

CBSE Result 2022: उमंग एप और डिजीलॉकर पर भी जारी होंगे सीबीएसई परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे

Fri, 08 Jul 2022 04:39 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 08 Jul 2022 04:39 PM IST
सार

CBSE Result 2022: उमंग एप को इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD)की ओर से बनाया गया एप है।

विज्ञापन
CBSE Board Term 2 Result Where To Check Result Other Than Website sarkari result
सीबीएसई 10वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। बता दें कि इस साल बोर्ड परिणाम को ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी करेगा। बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को सीधे छात्रों के संबंधित स्कूलों को भेज दिया था। जिन छात्रों ने इस साल सीबीएसई दसवीं-बारहवीं की बोरड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को नीचे दिए गए विभिन्न तरीकों से चेक और डाउनलोडड कर सकेंगे। आइए जानते हैं-: 

विज्ञापन

CBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 
छात्र अपने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा का रोल नंबर और अपनी जन्मतिथि को दर्ज करना होगा। वेबसाइट की सूची नीचे दी गई है-:

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • parikshasangam.cbse.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Result 2022: डिजीलॉकर एप की मदद से
बीते साल की तरह इस बार भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम डिजीलॉकर एप पर जारी किए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही छात्र परिणाम से जुड़ी हर अपडेट के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर भी रेगुलर विजिट करते रहें। 

विज्ञापन

CBSE Result 2022: उमंग एप की मदद से
उमंग एप को इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD)की ओर से बनाया गया एप है। छात्र Google PlayStore (Android) या ऐप स्टोर (iOS) से जाकर एस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें और अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इन सब के अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- CBSE Class 10th, 12th Results 2022 on Umang App and Digilocker

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed