फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exams Central Board of Secondary Education issued new guidelines regarding the examination, know full details here

CBSE Board Exams : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर जारी किए नए दिशा-निर्देश, यहां पढ़ें

Fri, 05 Nov 2021 10:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 05 Nov 2021 10:09 PM IST
सार

CBSE Board Exams : इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की थी। सीबीएसई ने बताया था कि दसवीं बोर्ड के लिए परीक्षाएं 30 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
CBSE Board Exams Central Board of Secondary Education issued new guidelines regarding the examination, know full details here
CBSE Board Exams - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2021-22 बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किएं हैं। शुक्रवार को सीबीएसई ने बड़ी घोषणा करते हुए विषयवार डेटशीट को जारी किया। आधिकारिक नोटिफिकेशन मेंं बोर्ड ने बताया कि कक्षा बारहवीं के लिए 114 विषय और कक्षा दसवीं के लिए 75 विषय रखे गए हैं। सीबीएसई ने आगे बताया कि इन सभी परीक्षाओं का आयोजन एक साथ करवाने में करीब 45 से 50 दिनों का समय लगेगा। इसलिए परीक्षा देश और विदेश में सभी संबद्ध स्कूलों में तय डेटशीट के अनुसार आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी।

विज्ञापन

   

इस तारीख को होगा परीक्षाओं का आयोजन
इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की थी। सीबीएसई ने बताया था कि दसवीं बोर्ड के लिए परीक्षाएं 30 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी। वहीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर महीने से होगा। डेटशीट को प्रमुख (मेजर) विषयों के लिए जारी किया गया है। छोटे (माइनर) विषयों की परीक्षा के लिए शेड्यूल को अलग से जारी किया जाएगा और स्कूलों को भेजा जाएगा। 10वीं की माइनर विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर और 12वीं की माइनर परीक्षाओं का आयोजन 16 नवंबर से होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो टर्म में होंगी परीक्षाएं
इस बार सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा यह फैसला कोरोना महामारी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया है। सीबीएसई द्वारा कक्षा बारहवीं के लिए 114 और दसवीं के लिए 75 विषय रखे गए हैं। इनमें से बारहवीं के लिए 19 प्रमुख विषय और दसवीं के लिए 10 प्रमुख विषय हैं।   


कक्षा दसवीं के प्रमुख विषयों की परीक्षा 30 नवंबर से आयेजित की जानी है। पहली परीक्षा 30 नवंबर 2021 को सोशल साइंस, 2 दिसंबर को विज्ञान, 3 दिसंबर को होम साइंस, 4 दिसंबर को सामान्य गणित और बुनियादी गणित, 8 दिसंबर को कंप्यूटर एप्लिकेशन, 9 दिसंबर को हिन्दी पाठ्यक्रम अ और पाठ्यक्रम ब और 11 दिसंबर को अंग्रेजी की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed