फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exams 2024 Class 10 12 Private Registrations Begin Today At Cbse.gov.in Know How To Apply

CBSE Board Exam 2024: आज से भरें 10वीं-12वीं के प्राइवेट फॉर्म, फरवरी में होगी परीक्षा; जानिए फीस स्ट्रक्चर

Tue, 12 Sep 2023 09:14 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 09:14 AM IST
सार

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू करेगा। सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नीचे अंतिम तिथि और फीस स्ट्रक्चर के बारे में जान लें।
 

विज्ञापन
CBSE Board Exams 2024 Class 10 12 Private Registrations Begin Today At Cbse.gov.in Know How To Apply
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Board Exam 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10 और 12 के निजी (Private) छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू करने वाला है। प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

11 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के भरें परीक्षा फॉर्म

परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 11 अक्तूबर है। हालांकि, 12 से 19 अक्तूबर तक भी आवेदन जमा किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के रूप में अतिरिक्त 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। नवीनतम सीबीएसई कार्यक्रम के अनुसार पंजीकरण विंडो 19 अक्तूबर को बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में होनी है परीक्षा

जो छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए हैं, उनकी जानकारी आवेदन भरते समय स्वतः उत्पन्न हो जाएगी, जबकि 2022 और उससे पहले के छात्रों को अपना विवरण जैसे रोल नंबर और उत्तीर्ण होने का वर्ष आदि ऑनलाइन आवेदन पोर्टल में भरना होगा। सीबीएसई मुख्य बोर्ड परीक्षा 2024 के साथ ही फरवरी से अप्रैल 2024 तक प्राइवेट छात्रों के लिए भी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। सभी छात्र समय रहते अपना परीक्षा फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।

विज्ञापन

फीस स्ट्रक्चर

11 अक्तूबर के बाद अगर कोई छात्र आवेदन करता है तो उसे 2000 रुपये अतिरिक्त शुल्क के रुप में जमा करने होंगे। भारत और नेपाल के छात्रों को 5 विषयों के लिए 5,000 रुपये और बाकी देशों के छात्रों को 10,000 एग्जाम फीस के रुप में जमा करने होंगे। एक्सट्रा सबजेक्ट के लिए भारतीय छात्रों को प्रति सबजेक्ट के लिए 300, नेपाली छात्रों को 1,000  और बाकी देशों के छात्रों को 2,000 रुपये प्रति सबजेक्ट के हिसाब से देने होंगे। 

कंपार्टमेंट, एडिशनल और इंप्रूवमेंट के लिए भारतीय, नेपाली और बाकी देशों के छात्रों को क्रमश: 300, 1,000 और 2,000 रुपये प्रति विषय के हिसाब से परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अलावा, प्रैक्टिकल फीस के रुप में भारतीय, नेपाली और बाकी देशों के छात्रों को क्रमश: 150, 150 और 350 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed