फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exams 2023: Students find Class 10th English paper easy and scoring

CBSE Board Exams 2023: दसवीं कक्षा के अंग्रेजी के संतुलित पेपर से छात्रों को मिली राहत

Tue, 28 Feb 2023 06:35 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Feb 2023 06:35 AM IST
सार

अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में एक पैसेज में मामूली सी गलती रही। यह पैसेज वाला सवाल था, जिसमें एक जगह 8 जून लिखा था जबकि पैसेज में से सवाल 8 जुलाई को लेकर पूछा गया। इससे छात्र थोड़े असमंजस में रहे लेकिन उन्होंने समझ कर हल कर दिया। इसे शिक्षक प्रिंटिंग की गलती बता रहे हैं।

विज्ञापन
CBSE Board Exams 2023: Students find Class 10th English paper easy and scoring
CBSE Board Exam 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के अंग्रेजी के आसान पेपर ने छात्रों को बड़ी राहत दी। प्रश्न पत्र का कठिनता का स्तर मध्यम दर्जे का था। प्रश्न पत्र काफी आसान, लेकिन लंबा लगा। वहीं, कुछ प्रश्न सीधे तो कई घुमा फिराकर पूछे गए थे। विषय विशेषज्ञों के मुताबिक भी यह एक संतुलित मध्यम स्तर प्रश्न पत्र था।

विज्ञापन


मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीजीटी शिक्षिका फरजाना खान के अनुसार, पेपर की कठिनता का स्तर मध्यम दर्जे का था। कुछ प्रश्न सीधे तो कुछ पेचीदा थे। अधिकांश प्रश्न बच्चों की धारणा और समझ पर आधारित थे। व्याकरण में दिमाग को परेशान करने वाले थोड़े कठिन प्रश्न थे। प्रश्न पत्र ज्ञान, विश्लेषण, और ऐप्लिकेशन आधारित था।
विज्ञापन


पेपर देकर निकली छात्रा अंकिता ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी आसान था। यह प्रश्न पत्र प्री-बोर्ड और अर्ध-वार्षिक परीक्षाओं में आए प्रश्न पत्र से भी आसान था, लेकिन प्रश्न पत्र हल करने में समय लगा क्योंकि वह काफी लंबा था। एक अन्य छात्र दक्ष ने बताया कि प्रश्न पत्र में व्याकरण वाला हिस्सा ज्यादा आसान लगा। पेपर में शब्दावली भी चुनौतीपूर्ण नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर यह अच्छे अंक प्राप्त करने वाला प्रश्न पत्र था। बहुविकल्पीय प्रश्न भी काफी आसान थे। इक्का-दुक्का छात्रों ने ही एक-दो प्रश्नों के कठिन होने की शिकायत की। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड की दसवीं (आईसीएसई) की भी परीक्षाएं शुरू हो गईं। आईसीएसई का पहला पेपर भी अंग्रेजी का हुआ।


पैसेज में मामूली सी गलती रही
अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में एक पैसेज में मामूली सी गलती रही। यह पैसेज वाला सवाल था, जिसमें एक जगह 8 जून लिखा था जबकि पैसेज में से सवाल 8 जुलाई को लेकर पूछा गया। इससे छात्र थोड़े असमंजस में रहे लेकिन उन्होंने समझ कर हल कर दिया। इसे शिक्षक प्रिंटिंग की गलती बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed