फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exams 2020 updates

CBSE Board Exams 2020: तय समय से होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, हिंसा के बाद हुए तेजी से सुधार

Sun, 01 Mar 2020 02:44 PM IST
Trainee Trainee एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 01 Mar 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exams 2020 updates
सीबीएसई - फोटो : Social Media

हिंसा की वजह से सीबीएसई ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 29 फरवरी तक स्थगित कर दिया था। ताजा जानकारी के अनुसार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं अब 2 मार्च से  से ही कराई जाएंगी।

विज्ञापन


दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा के बाद अब पिछले कुछ दिनों में तेजी से हालात सुधरे हैं। प्रशासन और पुलिस दोनों जनजीवन सामान्य करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी वजह से हिंसा ग्रस्त इलाकों में शांति भी नजर आ रही है। हालातों में तेजी से हो रहे सुधार को देखते हुए सीबीएसई ने भी यह तय किया है कि हिंसाग्रस्त इलाकों में भी अब आगे की परीक्षाएं पहले से ही तय शेड्यूल के मुताबिक की आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिल्ली हाईकोर्ट में इसे लेकर एक हलफनामा दायर किया है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इन क्षेत्रों में परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी तरह की सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त शिक्षा निदेशक, उत्तर-पूर्व ने भी दिल्ली पुलिस को लिखा है कि जिन स्कूलों में सीबीएसई परीक्षा आयोजित की जाएगी वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए। दिल्ली हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में होने वाली सभी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed