CBSE Board Exam 2022-23:10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 से होंगी शुरू,परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी जानें यहां
कल से सीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षा के 35 लाख से अधिक छात्र छात्राओं के लिए देशभर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन शुरू कर रहा है। जिसके लिए जरूरी निर्देश इस आर्टिकल में आप पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) से संबद्धता प्राप्त स्कूलों में 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत हो रही है। इस वर्ष 10वीं-12वीं कक्षा में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 35 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है जोकि बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड हाल ही में इन विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
सीबीएसई 12th Class Biology Group
सीबीएसई 12th class Math Group
विद्यार्थियों के लिए जरूरी निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी परीक्षा समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंच जाएं।
- परीक्षा केंद्र जाते समय किसी भी विद्यार्थी के पास अनावश्यक सामग्री नहीं होनी चाहिए।
- 10वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित होंगी।
- 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित होंगी।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी उनके एडमिट कार्ड से मिलेगी।
- परीक्षा केंद्र जाते समय विद्यार्थी पानी की बोतल, नीले-काले बॉल पेन, स्केल, इरेजर आदि लेकर जा सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 10 प्रोग्राम
सीबीएसई कक्षा 10 पिछले प्रश्न पत्र हल सहित
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
- परीक्षा को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, बॉयोलॉजी, कॉमर्स जैसे महत्वपूर्ण कॉसेप्ट क्लीयर होने चाहिए। इसके लिए विद्यार्थी अपने पैरेंट्स, टीचर, मेंटर आदि की मदद ले सकते हैं।
- एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से छात्रों को न सिर्फ परीक्षा पैटर्न के बारे में पता चल जाता है बल्कि परीक्षा को लेकर उनके मन में जो डर है वह भी दूर हो जाता है।
- परीक्षा के समय विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें क्योंकि बिना बेहतर स्वास्थ्य के आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।
कक्षा 12 पिछले प्रश्न पत्र हल सहित
- एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रश्न पत्र हाथ में आते ही पहले उसे पढ़ें, फिर एक गहरी सांस लें और जो सवाल आपको आते हैं उन्हें पहले हल करें। इसके बाद ऐसे सवाल हल करें जिनके बारे में आपको कम जानकारी है। इससे आपका एग्जाम स्कोर अच्छा होगा।
- विद्यार्थियों को दिए गए समय का वह अच्छी तरह इस्तेमाल करें। आपको प्रश्न पत्र में पूछे गए प्रश्न आते हैं और आप ये सोच रहे हैं कि लास्ट में इसको हल करेंगे ये आदत न अपनाएं। इससे कई बार अच्छे प्रश्न छूट जाते हैं।
कमेंट
कमेंट X